उसहैत पुलिस की एक और सफलता : सट्टे का खाईबाड़ सहित दो सटोरिया गिरफ्तार

बदायूँ जनमत । उसहैत नगर में लंबे समय से चोरी छिपे चल रहे सट्टे के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर उसहैत पुलिस एक और सफलता को हथियाने में कामयाब रही ।
जानकारी के अनुसार कल शाम उसहैत थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम पजावां पर कुछ सटोरिया सट्टे का काम कर रहे हैं । सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ एक घर में धडल्ले से सट्टा लगाने का काम चल रहा था । थाना पुलिस ने मौके से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे तसब्बर पुत्र बन्ने निवासी ग्राम पजावां और फारूख पुत्र नौशे निवासी पजावां को गिरफ्तार किया । पुलिस को मौके से 1610 रूपये और सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुईं । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया