संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कलयुगी भाई बना मजलूम बहिन का दुश्मन, मकान हड़पने का रचा षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी दे रहा

चित्र
बदायूँ जनमत। एक ओर योगी सरकार महिलाओं को मान सम्मान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर उन्हें स्वावलम्बी बना रही है, वहीं महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कस्बा उझानी में एक वृद्धा जो भीख मांगकर अपना पेट भर रही है, जिसके झोपड़ी नुमा मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से भी उसे दुत्कार मिली तो उसने कप्तान के दरबार मे न्याय की गुहार लगाई है।                                                                  क्या वाकई गरीबी एक अभिशाप है ? यह सवाल आज भी उन मजलूम और बेसहारा लोगों के दिलों को झकझोर रहा है जो अपनी बेबसी के चलते अपनी गुजर बसर कर रहे हैं और जिनका समाज भी मखौल उड़ाता है। मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर वृद्धा जो एक झोपड़ी नुमा मकान में पिछले 60 वर्षों से गुजारा कर अपना जीवन यापन कर रही है। जिसकी जायदाद पर उसके सगे भाई ने कब्जा जमाकर उसे बेघर करने का षड्यंत्र रच डाला।  पूरा मामला कस्बा उझानी के मोहल्ला पठान टोला का है। जहां इसारा बेगम पत्नी छोटे शाह गरीबी में गुजर बसर कर अपना जीवन यापन कर रही है। इसारा बेगम की मानें तो उसकी मां ने उसकी गरीबी व बेबसी को

चुनावी हलचल: शहर में स्थापित हो मिसाइलमैन डॉक्टर एपीजे कलाम की प्रतिमा - अपना दल

चित्र
बदायूँ जनमत। अपना दल एस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया, कि शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण हो चुका है तथा लगभग सभी चौराहों पर समाज के सामाजिक संगठनों द्वारा अपने अपने महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने के साथ-साथ उनके नामों पर चौराहों के नाम भी रख दिए गए हैं। ऐसे में भारत देश को विश्व पटल पर शक्तिशाली देश बनाने वाले महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन के नाम से मशहूर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी ने किसी जाति अथवा धर्म विशेष के लिए कार्य न करके संपूर्ण देश एक श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए काम किया। ऐसे महान व्यक्ति की प्रतिमा लगाना आवश्यक है। श्री कलाम साहब की प्रतिमा लगाने के लिए आज जिला कार्यकारिणी अपना दल एस ने जिला अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र देते समय जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नदीम अशरफ प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मंच, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष विधि मंच एडवोकेट रचित शर्मा (नितिन), एडवोकेट विनय पटेल, गगन पटेल जिला महासचिव, ठाकुर लोकेश

बदायूँ : महिला थानाध्यक्ष जोरशोर से चला रही एंटी रोमियो अभियान, छात्राओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

चित्र
बदायूँ जनमत।  प्रदेश में महिलाओं के साथ अक्सर होने वाली छेड़खानी और हिंसक वारदातों पर नकेल लगाने के लिए पूरे प्रदेश में समय समय पर अभियान चलाये जाते हैं। इन अभियानों के अलावा महिलाओं को आत्मरक्षा के हुनर और आत्मविश्वाश जगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ओपी सिंह के निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह प्रतिदिन महिला पुलिस बल के साथ स्वयं घूम कर एंटी रोमियो अभियान चलाती दिख रही है। उनके द्वारा छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह ने बदायूँ के कॉलेज व स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं से भी बातचीत की। अभियान में महिला कॉलेज, देवी मंदिर स्थल, पार्क, रोडवेज आदि के आसपास चलाया गया। महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ० ओपी सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो अभियान जोरशोर से हर रोज चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल कॉलेज, धर्मस्थल आदि के आस पास घूम रहे लोगों से रोक कर पूछताछ कर नाम पता नोट कर हिदायत देते हुए छोड़ा जाता है। साथ ही कहा कि महिलाओं एवं छात्रा

दातागंज विधानसभा से आतिफ खां जख्मी को विजयी बनाने का संकल्प लिया

चित्र
बदायूँ जनमत। दातागंज विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिज्ञा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वपिनल शर्मा रहीं और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की।  सभा को संबोधित करती हुईं महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वपिनल शर्मा ने कहा कि जब से प्रियंका गांधी जी ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से कांग्रेस को बेहद मजबूती मिली है। उनका नारा 'लड़की हूँ - लड़ सकती हूँ' आज हर महिला की जुबां पर है। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने झूठ और जुमलों के बल पर सरकार बनाकर जनता के साथ अन्याय किया है। इसका जवाब अब विधानसभा चुनाव में जनता खासकर महिलाएं देंगी।  जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने भी सपा बसपा और भाजपा को कोसा।  महिला ज़िला अध्यक्षा सुनीता सिंह, कार्यक्रम आयोजक जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां जख्मी (एड०), जिला महासचिव रामरतन पटेल ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर माजिद, दिनेश बघेल, सत्यशेखर प्रधान , अशोक यादव, वीरेश यादव, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव यशब, अरबाज, अशोक कुमार चक, अजहर हुसैन, असलम अल्वी और शरद कुमार (भ

चौपाल: भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह करके वोट हासिल किये - आबिद रज़ा

चित्र
बदायूँ जनमत। सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" का आज 23वां दिन है। पूर्वमंत्री आबिद रजा अब तक लगभग 155 से अधिक गांवों में चौपाल लगा चुके हैं। आज पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के गांव दियोरिजीत, मुरागौटिया, मिल्क गौटिया, रहमा, गुरुपुरी चन्दन आदि में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। जगह जगह आबिद रज़ा का ग्रामवासियो ने भव्य स्वागत किया। आबिद रजा ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा  भाजपा सरकार ने 2017 के चुनाव में जनता को गुमराह करके वोट हासिल किये। नोटबंदी के दौरान वादा किया था हर गरीब के खाते में 15 -15 लाख रुपए आ जाएंगे और हर बेरोजगार को नौकरी मिल जाएगी तथा हर बेघर को घर दे दिया जाएगा जबकि ऐसा नही हुआ। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। बेरोजगार नौकरी के तलाश में दर बदर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा मौजूदा विधायक यूपी की भाजपा सरकार में नगर विकास मंत्री हैं, इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी विधानसभा में कोई भी विकास नहीं कराया। मौजूदा विधायक ने सिर्फ विकास कराने के बारे में सोचा है हकीकत में कोई विकास कराया नहीं, इसलिए बदायूं की जनता को 202

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों से दिल्ली में यलो अलर्ट लागू, वापस लौटीं पाबंदियां

चित्र
नई दिल्ली जनमत। दिल्ली में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यलो अलर्ट लागू करने का एलान कर दिया है। इस अलर्ट के तहत दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी। नई पाबंदियों के तहत अब शादी-विवाह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत हैं तो वहीं स्कूल, कॉलेज, सिनेमाहॉल, स्पा, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। येलो अलर्ट का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में 0.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है और हम ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान का लेवल-1 यानी यलो अलर्ट लागू कर रहे हैं। पाबंदियों का एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी और लागू किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि कोविड के मामले हल्के हैं, संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद ऑक्सीजन या वेंटिलेटर के इस्तेमाल में इजाफा नहीं हुआ है। कब होता है येलो अलर्ट ‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है। इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दु

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार के भाई की मौत

चित्र
बदायूँ जनमत। म्याऊं उसहैत रोड़ पर थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर चौराहे के पास देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।  बता दें कि अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं निवासी पत्रकार नरेन्द्र सिंह के छोटे भाई बंटू सिहं (38) पुत्र जोगेंद्र सिंह किसी काम से उसहैत गए थे। जहां से वापस जाते समय शाम के समय ग्राम मिर्जापुर चौराहे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बंटू सिंह मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

सूफी इस्लामिक बोर्ड ने सऊदी द्वारा वहाबी विचारधारा के खिलाफ कार्रवाई करने को सराहा, धन्यवाद पत्र भेजा

चित्र
नई दिल्ली जनमत। प्यारे मोहम्मदुर रसूलुल्लाह (सल्ल•) के परिवार और उनके करीबी सहावाओं की कब्रों को दोबार बनाने (पुनर्निर्माण) और उनकी रक्षा करने पर सूफी इस्लामिक बोर्ड ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस बिन सलमान को एक पत्र लिखा है। जिसमें सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि ईमान (अल हिंद) की खुशबू की ज़मीन से हम आपको सलाम भेजते हैं और खुदा करीम से उम्मीद करते हैं कि आप ख़ैरियत से होंगे। सूफी इस्लामिक बोर्ड वहाबी विचारधारा के खिलाफ कार्रवाई करने और दुनिया के साथ सह-अस्तित्व के रास्ते पर सऊदी अरब का नेतृत्व करने के आपके कदम का स्वागत करता है। मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनके करीबी साथियों (सहावाओं) के पाक स्थानों (कब्रों) को 1921 में मदीना के जन्नत उल बाकी में वहाबी विचारधारा के आरोपण के कारण ध्वस्त कर दिया गया था। सुन्नी, सूफियों और शियाओं सहित सभी संप्रदायों के लोगों ने बार-बार सऊदी सरकार से मदीना में जन्नत उल बाकी में पवित्र तीर्थों के पुनर्निर्माण के लिए अनुरोध किया है। सूफी इस्लामिक बोर्ड ने पिछले कई वर्षों से आपकी भलाई औ

बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पंजाब का युवक गंभीर

चित्र
बदायूँ जनमत। ककराला से वापस उसहैत आ रहे ट्रक बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पंजाब से अपनी रिश्तेदारी में उसहैत आया युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  उसहैत के वार्ड संख्या चार निवासी शमीम पुत्र नत्थू पंजाब से आए अपने रिश्तेदार छोटे पुत्र अली हसन के साथ ककराला गया था। वह दोनों ककराला से वापस उसहैत लौट रहे थे। गांव गौरामई के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्टर मार गया। जिससे दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं छोटे की हालत गंभीर है। 

हम जनविश्वास यात्रा निकाल रहे और अखिलेश ने झांसा यात्रा निकालनी शुरू की है : जेपी नेड्डा

चित्र
बदायूँ जनमत। जन विश्वास यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हम आगे भी जो कह रहे हैं, वो करके दिखायेंगे। हम जन वि‌श्वास यात्रा निकाल रहे हैं, इसको सपाई निकाल नहीं सकते इसलिये अखिलेश ने प्रदेश में झांसा यात्रा निकालनी शुरू कर दी है। लोगों को झांसा देने का काम कर रहे हैं, मगर जनता झांसे में आने वाली नहीं है। बदायूं में मंगलवार को जन विश्वास यात्रा जनसभा कार्यक्रम शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित हुयी। जिसमें पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत महाराज भागीरथ के तपोस्थल से की तथा वेदों की धरती बदायूं जैसे शब्दों से की। इतना ही नहीं उन्होंने बदायूं के वीर सपूत जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपनी जीवन लगा दिया ऐसे कुंवर रूकुम सिंह, तुलसीराम, चौधरी बदन सिंह, मुंशी मंगल को नमन किया। बोले भाजपा और पिछली सरकारों में फर्क साफ दिख रहा है। उन्होंने सीधे हमला पूर्वर्ती सपा सरकार पर बोला, कहा यह मेरा अखिलेश पर सीधा आरोप है, उन्होंने आतंकियों को छोड़ने के लिए फोन किया। जिसमें से च

यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, समाजवादी पार्टी लड़ाई से बाहर : केशव प्रसाद

चित्र
बदायूँ जनमत। यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा सोमवार को बदायूं पहुंची। इसकी अगुवाई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कर रहे थे।  इस मौके पर उन्होंने कि जनता का अपार आशीर्वाद देखकर विश्वास है कि यूपी में फिर भाजपा की किसान सरकार बनेगी। वहीं समाजवादी पार्टी अब लड़ाई से बाहर हो चुकी। साथ ही उन्होंने कन्नौज के एक इत्र कारोबारी के यहां हुई छापेमारी पर बोलते हुए भी सपा को निशाने पर लिया।

वेलफेयर पार्टी के अध्यक्ष 28 को बदायूं में: शेखूपुर विधायक लगवा रहे फर्जी मुकदमें - अजीत यादव

चित्र
बदायूँ जनमत। शेखूपुर भाजपा विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार की आशंका से बौखला कर क्षेत्र के प्रधानों समेत विरोधियों पर फर्जी मुकदमें लगवाकर दबाव बना रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष की चुनावी सभा में जनभागीदारी के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह आरोप वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और शेखूपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अजीत सिंह यादव ने आज जारी बयान में लगाया हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पीड़ितों ने उन्हें यह जानकारी दी है। श्री यादव ने कहा कि शेखूपुर भाजपा विधायक ने पांच साल क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया है। शेखूपुर चीनी मिल के विस्तारीकरण का वादा कर वादा खिलाफी की है।  महँगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार के खिलाफ जनता में भारी विक्षोभ है। पूरे सूबे में बदलाव की लहर चल रही है। संभावित हार सामने देख भाजपाई बौखला गए हैं।  शेखूपुर भाजपा विधायक की भय, आतंक और बदले की राजनीति का जवाब जनता चुनाव में देगी।  उन्होनें आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी सभाओं में भीड़ नहीं जुटा पा रही है। भाजपा अध्यक्ष की इस्लामियां इंटर कालेज में

बदायूं : डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत

चित्र
बदायूँ जनमत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बिसौली की शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहा था ट्रैक्टर सवार किसान, संभल के धनारी थाना क्षेत्र के बना ढेर गांव का रहने वाला है मृतक सुरेंद्र (45) पुत्र बदन सिंह। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

शहर की नाहरखां सरॉय में लगी आबिद रज़ा की चौपाल, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई भूमिका

चित्र
बदायूँ जनमत। शहर विधानसभा में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - शहर की चौपाल" के अंतर्गत आज शहर के मोहल्ला नाहखां सराय में चौपाल लगाकर जनसभा को संबोधित किया गया। मोहल्ला वासियों ने गर्मजोशी के साथ पूर्व मंत्री आबिद रजा का आतिशबाजी छोड़कर व ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत किया। शहर की नाहरखा सराय के लोगों ने हाथ उठाकर यह तय किया कि हम सिर्फ और सिर्फ आबिद रजा के साथ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में आबिद रज़ा को विधायक बनाने के लिए अल्लाह से दुआ करते हुए कहा हम आज से ही मेहनत में जुट जाएंगे। हिंदू भाइयों को भी अपने साथ जोड़ेंगे और इंशा अल्लाह आबिद रजा को विधायक बना कर ही मानेंगे।

पहल समाज सुधार ट्रस्ट ने किया अभियान शुरू : जरूरती समान अधिक हो तो दे जाओ, जरूरत हो तो ले जाओ

चित्र
बदायूँ जनमत। पहल समाज सुधार ट्रस्ट ने कस्बा ककराला मे एक अभियान शुरू किया है। जो 25 दिसंबर से 05 जनवरी तक चलेगा, इस अभियान में लोग अपने घर का घरेलू सामान नया या पुराना दान कर सकते हैं। जैसे- कपड़े, जूते-चप्पल, रजाई, कंबल इत्यादि। दान करने वाले सामान को पश्चिम पुल पर गौसिया मस्जिद के सामने पहुँचा दें। जो जरूरतमंद हों वह 8077830151 पर फोन करके या किसी भी तरह  संपर्क करके अपनी जरूरत का सामान ले लें। (जरूरतमंद की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।) संस्था के सचिव अनस आही ने बताया कि हमारी इस पहल से बहुत से गरीब लोगों की मदद होगी। क्योंकि कोविड 19 के कारण लगे लॉकडाउन की बजह से गरीब लोगों की बचत लगभग खत्म हो चुकी थी। जिस बजह से उनका जीवन-यापन मुश्किल से चल पा रहा है तो हमारी इस पहल से सर्दियों में बहुत से लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया हमारी संस्था लगातार इस तरह के कार्य करती रहती है और करती रहेगी और हमारे इस अभियान में कस्बे के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं।  इस अवसर पर सोबन, राशिद, अनस, अजीम, अदीब, हुज़ैफ, उबैस, सालिम, हयात, मुंतसिब उपस्थित रहे।

81वां उर्स-ए-हामिदी: इस्लाम की हक्कानियत की दलील थे हुज्जातुल इस्लाम - मुफ्ती अफ़जाल रज़वी

चित्र
बरेली जनमत। आला हजरत के बड़े साहिबजादे (पुत्र) सरकार हुज्जातुल इस्लाम हज़रत अल्लामा शाह मुफ्ती मोहम्मद हामिद रज़ा खाँ (हामिद मिया) का 81वा एक रोज़ा उर्स-ए-हामिदी दरगाह ताजुश्शरिया पर जानशीन-ए-ताजुश्शरिया काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में अदा की गई। उर्स-ए-हामिदी का आगाज बाद नमाज-ए-फ़ज़र दरगाह ताजुश्शरिया पर कुरानख्वानी से हुआ। शाम को बाद नमाज-ए-मगरिब सरकार ताजुश्शरिया के कुल शरीफ की रस्म 07 बजकर 14 मिंट पर अदा की गई। इस से पहले दरगाह आला हजरत और दरगाह ताजुश्शरिया पर दिन भर जायरीनो का हाजरी और गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया उर्स-ए-हामिदी के मुख्य कार्यक्रम का आगाज बाद नमाज-ए-ईशा हाफिज आलम रज़ा ने कुरान शरीफ की तिलावत से किया। नातख्वा सैय्यद कैफ़ी अली, नईम रज़ा तहसीनी और मुस्तफा मुर्ताजा अज़हरी ने हुज्जातुल इस्लाम की शान में नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। देश भर से आए उलेमा ने हुज्जातुल इस्लाम

सपा विधायक ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव इरफान का स्वागत किया

चित्र
बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी कार्यालय सहसवान पर सहसवान विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओंमकार सिंह यादव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सपा अल्पसंख्यक सभा हाफ़िज़ इरफान को मिठाई खिलाकर व फ़ूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। पूर्व राज्यमंत्री ने हाफ़िज़ इरफान को बधाई देते हुए कहा कि हाफ़िज़ इरफान को उनकी स्वच्छ और ईमानदार छवि, मेहनत, लगन, समाज के लिए संघर्ष व आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय और मजबूत पकड़ होने के एवज़ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके वह हक़दार हैं। श्री यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि में उम्मीद करता हूं के श्री इरफान अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा कर पार्टी के प्रचार-प्रसार में अपना अहम योगदान देंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हाफ़िज़ इरफान ने कहा कि विधायक जी से मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे सौ फीसद निभाने की पूरी कोशिश करूंगा और पार्टी की नीतियों को

बदायूं क्लब के दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने की प्रतिभागित

चित्र
बदायूँ जनमत। बदायूं क्लब, बदायूं के तत्वावधान में क्लब सदस्यों हेतु दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह 2021 के प्रथम दिवस सांय आयोजित कैरम, शतरंज एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने अपने दमखम से प्रतिभाग किया। आयोजन में युवा, बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। क्लब सभागार में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में हुये मुकाबलों में सीनियर वर्ग 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नरेश चन्द्र शंखधार जबकि उपविजेता उपेन्द्र गुप्ता रहे। सीनियर वर्ग 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग में नवनीत प्रताप एवं श्रीकांत मिश्रा संयुक्त रुप से विजयी रहे, जबकि सुमित मिश्रा द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में सार्थक सक्सेना विजेता रहे एवं उपविजेता हर्षित सक्सेना रहे। जूनियर वर्ग 15 से कम आयु वर्ग में प्रयान शोभित वैश्य प्रथम एवं आदित्य नितिन कुमार द्वितीय रहे।  टेबिल टेनिस सीनियर वर्ग 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग में यश डॉ. अजीत पाल सिंह प्रथम एवं शुभम गर्ग द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग 15 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग में यश वर्मा प्रथम विजेता रहे एवं उपविजेता प्रयान शोभित वैश्य रहे। शतरंज प्रतियोगित

उसहैत क्षेत्र में अज्ञात संक्रमण रोग से 500 भैंसों की मौत, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक लापरवाही निंदनीय

चित्र
बदायूँ जनमत। उसहैत क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते पशुओं में किसी संक्रामक रोग से मौतों का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में अब तलक करीब 500 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी पशु चिकित्सा विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्र के गांव शाहपुर में पिछले 24 घंटों में छोटेलाल पाण्डेय की दो भैंस, मधुर पाण्डेय की दो भैंस, राजकिशोर की एक भैंस, नत्थू सिंह की एक भैंस, जगपाल प्रधान की एक भैंस, अर्जुन सिंह की दो भैंस, जसवीर सिंह की एक भैंस, रामनरेश की एक भैंस, ऋषभ कुमार का एक भैंसा समेत करीब दो दर्जन पशु अज्ञात संक्रामक बीमारी का शिकार हो चुके हैं। इसी प्रकार बीलामई, नरपत नगला, ग्योडीनगला, चांदबराई, मुबारकपुर, उसहैत टाउन, खेड़ा जलालपुर, टिकरी, ललोमई, सरेली आदि गांवों में भी सैकड़ों पशु मृत्यु का शिकार हो चुके हैं। जबकि सैकड़ों बीमारी के कारण जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। अब तक पांच सौ से अधिक पशु मृत्यु का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन तक बुखार रहता है चौथे दिन मौ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर नगर पंचायत में हुआ कार्यक्रम, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित हुई

चित्र
बदायूँ जनमत। उसहैत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर नगर पंचायत परिसर में  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दातागंंज विधानसभा के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर युवा मोर्चा के नेता एवं दातागंज के ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया के नेतृत्व में ब्लाक उसावां की रैली निकाली गई। जिसका समापन नगर पंचायत परिसर में हुआ। रैली कटरासआदतगंज, नगला शिम्भू, खजुरा, भकरोली, इटौआ, सथरा, बरैनिया आदि गांवों में होते हुए उसहैत पहुंचीं। रैली वहां एक जनसभा में तब्दील हो गई। रैली में बोलते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी। ने देश के लिए सराहनीय कार्य किया है। उसे देश और समाज सदैव याद करेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से देशहित को सर्वोपरि मानने वाले भारत रत्न की जयंती पर जनसेवा को ही अपना कर्तव्य मानकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में उसावां की ब्लाक प्रमुख ममता सिंह के पति

"आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" कार्यक्रम के अंतर्गत आज 150 गांव का भ्रमण हुआ पूरा

चित्र
बदायूँ जनमत। शहर विधानसभा में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" कार्यक्रम को 21 दिन पूरे हो चुकेे हैं। इन 21 दिनो में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा 150 से अधिक गांवों में चौपाल लगा चुके हैं। इसके अलावा वजीरगंज, कुवरगांव कस्बे व बदायूँ शहर के लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा चौपाल लगाई जा चुकी है। आज 21 वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा कैली, इमलिया, मोहद्दीनगर, औरंगाबाद खालसा, चकोलर, ललेइ, हुसैनपुर गांवों में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। आज जगह जगह आबिद रज़ा का ग्रामवासी गर्मजोशी से स्वागत करते नज़र आये। युवाओ में आबिद रज़ा को लेकर बहुत जोश नजर आया। युवा ढोल नगाड़ों के साथ आबिद रज़ा का स्वागत हुआ। आबिद रजा ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा चुनाव को अब लगभग पौने 5 साल पूरे होने वाले हैं। आपके गांव में कितने विकास कार्य कराए गए यह आप हमसे अच्छी तरह जानते हैं। जबकि वर्तमान विधायक सरकार में नगर विकास मंत्री हैं, उनके विभाग का काम ही सड़के बनाना है। शहरों में सड़कें बनाने के बजाये उन्होंने लाबेला चौक पर व्यापारियों की दुकानें,

सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को नगराध्यक्ष फरहत ने कसी कमर

चित्र
बदायूँ जनमत। सपा के शहर नगर अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने अपने आवास पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमें फरहत अली सिद्दीकी ने 5 जनवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सम्मेलन इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मियां, सपा जिला सचिव अली अल्वी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव आमिर सुल्तानी, नगर उपाध्यक्ष आनंद जौहरी, अभिषेक रस्तोगी, शाहनवाज खान, अनवर बैग, शाहरुख खान, आकाश बाल्मीकि, पीरजादा निहाल मियां, रूमी अंसारी, रेहान खेड़ा आदि मौजूद रहे।

कानपुर में इत्र व्यापारी के घर रेड, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

चित्र
लखनऊ जनमत। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले आयकर विभाग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड सक्रिय तौर पर छापेमारी कर रहा है। हाल ही में समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के यहां केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की थी। जिसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी चले लेकिन कानपुर में गुरुवार को हुई छापेमारी ने राजनीतिक गलियारों में बयानबाज़ी के दौर को तो हवा दी ही है, आम लोगों को भी चौंका दिया है। गुरुवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कानपुर में इत्र व्यापारी पीयूष जैन की फ़ैक्ट्री और आवास पर छापेमारी की। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की अलग-अलग टीमों ने मुंबई, गुजरात में भी उनके घर, फैक्ट्री, उनके ऑफ़िस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पीयूष जैन के पास से करोड़ों रुपये बरामद किये गए हैं।

वैक्सीनेशन पेंटिंग में हनी अव्वल, छात्राओं ने चित्रकला के जरिए दिया कोविड वैक्सीनेशन का संदेश

चित्र
सम्भल जनमत। राजकीय कन्या विद्यालय सिरसी की छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए कोविड वैक्सीनेशन का संदेश दिया। सबसे अच्छी पेंटिंग के लिए हनी को पहले पुरस्कार से नवाजा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सम्भल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनीष अरोरा के निर्देशन में राजकीय कन्या विद्यालय सिरसी में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने कोविड वैक्सीनेशन विषय पर अपने हुनर को कैनवास पर उकेरा। पेंटिंग में कोविड वैक्सीनेशन, सफाई, सामाजिक दूरी, मास्क पहनने का संदेश दिया गया।  काॅलेज की प्रधानाचार्या प्राची चंद्रा और वैक्सीनेशन मैनेजर अरशद रसूल ने बतौर निर्णायक छात्रा हनी सिंह को प्रथम, तनीषा अग्रवाल को द्वितीय और सलोनी रानी को तृतीय घोषित किया। डाॅ. महक खानम, डाॅ. पल्लवी, क्षमा सिंह ने किशोरियों में होने वाली खून की कमी और उससे बचाव के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. नीरज शर्मा, सतीश कुमार, धर्मेंद्र भास्कर का सहयोग रहा।

समग्र शिक्षा अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन

चित्र
बदायूँ जनमत। समग्र शिक्षा अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल एसेसमेंट कैंप कादरचौक विकास खंड में आयोजित किया गया। समेकित शिक्षा के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को प्रमाण पत्र जारी किया गये। बीआरसी असरासी, कादरचौक बीईओ डॉ अमुल कुमार ने कहा 125 दिव्यांग बच्चों के परीक्षण में 59 को प्रमाण पत्र  दिये गये। वहीं 80 दिव्यांग बच्चों को यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकृत किया गया। मेडिकल बोर्ड टीम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. उत्पल रस्तोगी, डा. चक्रेश गुप्ता नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग।विशेषज्ञ डॉक्टर बागीश, डॉ रेशु गुप्ता, सर्वेश कुमारी आदि ने परीक्षण के 5 ब्लाइंड, 09 हाथ पैर से विकलांग, 21 मूकबधिर, 24 मानसिक रूप से मंद बच्चों को प्रमाण पत्र जारी किये। संविलियन विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज बघेल, सहायक अध्यापक कृष्णपाल शाक्य, डॉ जुगल किशोर, समेकित शिक्षा के विशेष प्रशिक्षक राजेश कुमार मौर्य, रज्जन सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, संदीप राय, संतोष राय, इंदल कुमार, सुरेश कुमार मिश्रा, सहायक लेखाकार महफूज, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश सक्सेना, मोहम्मद आदिल आदि लोग मौजूद रह

बदायूं में अगर कोई भाजपा को हरा सकता है वह नाम सिर्फ आबिद : आबिद रज़ा

चित्र
बदायूँ जनमत। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार  "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव गांव में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 18 वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ग्राम गंज, सिगोई, कसेर, पनोटा, नंदगाँव, हसनपुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। ग्रामवासियो ने जगह जगह आबिद रज़ा का  फूलों की वारिश करके व फूल माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अपने सम्बोधन में कहा बदायूं विधानसभा में आज हिंदू मुसलमान सभी की यही आवाज है कि बदायूं में अगर कोई भाजपा को हरा सकता है वह नाम सिर्फ आबिद रजा का है। उन्होंने कहा हमारा कार्यकाल आप लोगों ने देखा है। हमारे काम करने का तरीका आप लोग जानते हैं। हम जब विधायक थे तब छोटे-छोटे कामों के लिए हमारी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती थी। तुम लोग सिर्फ इतना ही कहते थे कि हम आबिद रज़ा के वोटर हैं।

हमारा मुकाबला प्रदेश की हिटलरशाही सरकार से है : सुमैया राना

चित्र
बदायूँ जनमत। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा आयोजित महिला एवं अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम के तहत सपा की प्रवक्ता सुमैया राना आज शहर में मौजूद रहीं। उन्होंने शहर के आलीमा जनाब पब्लिक स्कूल लालपुर पर एक सभा को संबोधित किया। जिसका संचालन अहमद परवेज ने किया तथा कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद मियां ने किया। सुमैया राणा ने कहा कि हमारा मुकाबला उत्तर प्रदेश में हिटलर शाही सरकार से है जो आपस में दरार पैदा कर राज करना चाहती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के लोग यह समझ चुके हैं, उनके बहकावे में नहीं आएंगे। जिला उपाध्यक्ष मोहतशाम सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। अब समाजवादी पार्टी की लहर है। मिशन 2022 अब सफल होकर रहेगा है। कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद मियां ने कहा कि ऐसे संवाद से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाता है और नीतियों के बल पर भी हम 2022 को सफल करेंगे। कार्यक्रम में अली अल्वी, आमिर सुल्तानी, नाजिश अल्वी, याकूब सैफी, नदीम खान, जाहिद सलमानी, नूरी बेगम, शमा परवीन, अमन अख्तर, बबलू सैफी, जमील कुरैशी आदि मौजूद रहे।

गंगा की कटरी में पकड़ा गया अवैध शस्त्र बनाने का जखीरा, दो गिरफ्तार

चित्र
बदायूँ जनमत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के आदेश के अनुपालन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना उसहैत पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में सघन चैकिंग की गई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम पथरामई के पास गंगा के किनारे बन्धे के पास 02 नफर अभियुक्तगण 1. अजयवीर पुत्र रामकृष्ण 2. रामकृष्ण पुत्र माखन निवासी ग्राम पथरामई थाना उसहैत को तीन देशी तमांचे 315 बोर, एक तमांचा 12 बोर, एक पौनिया 12 बोर तथा 1 बन्दूक 12 बोर व 2 तमांचे 315 बोर बिना चालू हालत में 02 जिन्दा कारतूस व 3 खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकिणों के साथ गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक की मौके पर मौत, दूसरा फरार

चित्र
बदायूँ जनमत। उसावां थाना क्षेत्र के गौतरा मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है।  बाइक सवार अरविंद और भीकम सिंह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से अरविंद की बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने मारी बाजी, तैयारी में जुटने का आह्वान

चित्र
बदायूँ जनमत। उसावां ब्लाक के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उसहैत समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय में अंशुल खेतलनगला, एवं बालिका वर्ग में अंजलि खिरिया हुमायूं प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में अजमुल नौलीफतुआबाद तथा बालिका वर्ग में अंजलि खिरिया हुमायूं प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर में बालक वर्ग प्राथमिक विद्यालय में अजमुल नौलीफतुआबाद तथा बालिका वर्ग में नीलम माधुरी नगला प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग प्राथमिक विद्यालय में फैजान मौजमपुर और बालिका वर्ग में नीलम माधुरी नगला प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि लम्बी कैद प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में श्याम सुन्दर हरेण्डी प्रथम स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक/बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता में

दरगाह सागरताल पर मनाई हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया महबूब ए इलाही की सत्तरवीं, देश में अमनों शांति की मांगी दुआ

चित्र
बदायूँ जनमत। आज बरोज जुमेरात (23 दिसंबर 2021), दरगाह सागरताल पर हुजूर हज़रत ख्वाजा सैयद मोहम्मद निज़ामुद्दीन औलिया महबूब ए इलाही का उर्स शरीफ (सत्तारवीं शरीफ) हर साल की तरह साल भी बड़े ही अदब-ओ-एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स शरीफ दरगाह सागरताल के सज्जादानशीन सैय्यद मेहंदी हसन की ज़ेर-ए-सरपरस्ती में मनाया गया। सज्जादानशीन ने उर्स के मौके पर मुल्क में अमन ओ शांति के लिए दुआ की। साथ ही कोरोना से निजात की दुआ मांगी।  आपको बता दें कि दरगाह सागरताल एक प्राचीन दरगाह है, यहां पर हुज़ूर हज़रत ख्वाजा सैयद अहमद बुखारी मशदी रहमतुल्ला आले साहब (हुज़ूर हज़रत ख़्वाजा सैयद मोहम्मद निज़ामुद्दीन औलिया महबूब-ए-इलाही के वालिद-ए-मोहतरम हज़रत ख़्वाजा सैय्यद अली मोहम्मद हज़रत ख़्वाजा रहमतुल्लाह अलैहि साहब (हुज़ूर हज़रत ख़्वाजा सैयद मोहम्मद निज़ामुद्दीन औलिया महबूब-ए-इलाही के दादा-मोहतरम) का मज़ार शरीफ़ है। हुज़ूर हज़रत ख्वाजा सैयद अहमद बुखारी मशदी रहमतुल्ला अलैहि साहब हुज़ूर हज़रत ख्वाजा सैयद मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि साहब एक दूसरे के पीर भाई हैं। क्योंकि आप दोनों के पीर-ओ-मुर्शिद हुज़ूर ह

प्रयागराज से पीएम मोदी की जनसभा से लौट रही एक बस बदायूं में पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

चित्र
बदायूँ जनमत। प्रयागराज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाग लेने पहुंचीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरी बस वापस लौटते समय पलट गई। जिसमें समूह की 48 महिलाओं समेत दो पुलिसकर्मी, एडीओ पंचायत के अलावा बस स्टाफ समेत कुल 55 लोग सवार थे।  बुधवार की सुबह तड़के प्रायगराज से वापस कादरचौक थाना क्षेत्र रही एक प्राइवेट बस (UP 24 T 5454) उसहैत के हरेंडी मोड़ पर अनियंत्रण होकर पलट गई। जिसके चलते सूचना मिलने पर उसहैत थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच कर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी कादरचौक भेजा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भी भेजा गया है। बस में सवार एडीओ पंचायत अजय कुमार के हाथ टूटने की खबर आ रही है। बस बदायूं की है और उसमें सवार सभी लोग कादरचौक क्षेत के निवासी हैं।  घायलों में कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जौहरी नगला की सीमा पत्नी छत्रपाल, इस्माईलपुर निवासी सबाना पत्नी समशाद व नगमा पत्नी सरजिल खांन, कुठान नगला की रीना पत्नी भगवानदास, मुगर्रा की सोनी पत्नी रामनिवास, चौड़ेरा की राखी पत्नी नेत्रपाल, लभारी निवासी कमलेश पत्नी शिवशंकर व ज्योति पुत्री वी

भंडाफोड़ : चोरी की तीन मोटर साइकिल, अवैध शस्त्र समेत तीन युवक गिरफ्तार

चित्र
बदायूँ जनमत। थाना उसहैत पर वादी खुशीराम पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चिरानी ने आकर मोटर साइकिल नं0 UP 24 X 7470 के चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में उसहैत पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया था। प्रकरण के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी के निकट पर्यवेक्षण में तत्काल सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग कराये जाने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में थाना उसहैत पुलिस द्वारा कई चैकिंग पाईन्ट बनाकर चैकिंग शुरू कर दी गयी। चैकिंग के दौरान ग्राम हरेण्डी तिराहा से तीन व्यक्तियों 1. साजिद (19) पुत्र जुनैद निवासी मौ0 सुजावलपुर नई बस्ती सहावर रोड कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज 2.नवेद (30) पुत्र शकील निवासी मौ0 मूलचन्द्र कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज 3. सुरेन्द्र (26) पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम अल्हैपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तारी किया गया। जिनके कब्जे से तीन अदद चोरी की मोटर साइकिल समेत दो अवैध तंमचे नाजायज 315 बोर व एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुए। आरोपियों ने बताया क

बदायूं मुशायरा : वतन बचाने का वक़्त है ये मकां बचाने की फ़िक्र छोड़ो - शबीना अदीब

चित्र
बदायूँ जनमत।  सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के द्वारा एक ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं ऑल इंडिया मुशायरा का भव्य आयोजन शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में समाजवादी पार्टी की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे धर्मेंद्र यादव व प्रेमपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष व देश के वरिष्ठ कवि संपत सरल, वसीम बरेलवी, मौलाना यासीन उस्मानी तथा पार्टी के नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर किया। देश के नामचीन शायरों व कवियों ने कलाम प्रस्तुत किए- हिंदुस्तान के वरिष्ठ शायर वसीम बरेलवी साहब ने पढ़ा-  अजीब लोग हैं इन पर तो रहम आता हैं,  जो कांटें बो के, जमीं से गुलाब मांगते हैं। शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा-  वतन बचाने का वक़्त है ये मकां बचाने की फ़िक्र छोड़ो मेरे भी हाथों में दे दो परचम मेरे बुज़ुर्गों हिना से पहले वरिष्ठ कवि संपत सरल ने  सुनाया- जहां पनघट सी चहलपहल थी, वहां मरघट सा सन्नाटा पसर गया। देश कोरोना महामारी और दिशाहीन नेतृत्व की चपेट में है। जोहर कानपुरी साहब ने पढ़ा औरों में ऐब ढूंढना मेरा मिजाज था ईमानदार शख्स भी झूठा लगा मुझे जब निगाह अपने गिरेबान पर गई उस रोज से हर आदमी अच्छा लग

विधायक बनने के बाद आप के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा : आबिद रज़ा

चित्र
बदायूँ जनमत। सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव  गांव चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा ग्राम काजीपुर, नरऊ पसा, बर्खिन, भटौली, युसुफ नगर, वनगड़ आदि गांवों में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। ग्रामवासियो ने जगह जगह आबिद रज़ा का बैंड बाजो व फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामवासियो ने कहा आबिद रजा के काम करने का तरीका देखा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ अपने समर्थकों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी। सरकारी विभागों में आबिद रजा का दबदबा रहता था। इसलिए हिन्दू समाज के साथ साथ सभी समाज के लोग आबिद रज़ा को विधायक बनाना तय कर चुके हैं। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा आप लोगों को वचन देता हूं, विधायक बनने के बाद आप के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा और आप लोगों के गांव में विकास भी जरूर कराऊंगा। मेरे बारे में यह मशहूर है कि आबिद रजा जो कहता है वह करता जरूर है। चाहे कितना ही नुकसान हो, फायदा हो। 

अधीक्षण अभियंता और कार्यदाई संस्था की मिलीभगत के कारण ही विद्युत कर्मचारियों का शोषण हो रहा : धीरेन्द्र सिंह

चित्र
बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले पूर्व नोटिस के तहत जिला मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने बताया कि 1 अक्टूबर 2021 को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह के कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता होने के उपरांत जो समझौता हुआ था उसमें कार्यदाई संस्था के द्वारा 8 कार्य दिवस का समय मांगा गया और यह भी कहा गया था कि अगर आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हमारे बीजक से काट कर कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाए। साथ ही संस्था के खिलाफ कानून कार्यवाही करा दी जाए। लेकिन 30 अक्टूबर 2021 को भी अधीक्षण अभियंता के द्वारा समय मांगा गया और पुनः समस्याओं को समाधान ना होने पर कानून कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। 23 नवंबर के समझौते में भी अधीक्षण अभियंता के लिखित समझौते में कहा गया कि कार्यदाई संस्था (अनुबंधित कंपनी) के खिलाफ विद्युत वितरण मंडल के चारों खंडों में अधिशासी अभियंताओं के द्वारा संबंधित थानों में मुकदमा द

सपा के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, धर्मेंद्र ने सत्ता पर साधा निशाना

चित्र
बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब प्रदेश की जनता पर कोई भी आपदा अथवा विपत्ति आयी है समाजवादी साथियों ने आगे आकर उनकी हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया है। उनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है। इसी क्रम में जब कोरोना काल मे जिले की जनता ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी और प्रतिदिन दसियों लोग कोरोना की वजह से काल के गाल में समा रहे थे तब मेरे अनुरोध पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने चालीस लाख, सदस्य विधान परिषद अरविंद सिंह ने बीस लाख, राम सुंदर दास ने 10 लाख, रामवृक्ष यादव ने पांच लाख, नरेश उत्तम पटेल ने दस लाख, संजय लाठर ने दस लाख रुपये की धनराशि देकर बदायूँ की जनता के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के कार्य किया। जिसका मैं और समाजवादी पार्टी धन्यवाद व्यक्त करते हैं। जहाँ एक ओर पूरे प्रदेश में कोरोना से हजारों लोगों की जानें चली गईं व

कंबल वितरण: शिक्षा से ही तैयार होगा बेहतर समाज - हाफिज इरफान

चित्र
बदायूँ जनमत। मॉडल विलेज ट्रस्ट व हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा गरीब असहाय निर्धन परिवारों को इस कड़ कड़ाती ठंड से निजात दिलाने के लिए विंटर रिलीफ प्रोग्राम के तहत ग्राम कुर्बानपुर में सहसवान क्षेत्र का तीसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व ग्राम इस्माइलपुर ग्राम बसोलिया में कंबल वितरण किए गए थे। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि, समाजसेवी, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव व पूर्व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने प्रोग्राम में बोलते हुए कहा कि आज बेहद अफसोस की बात है कि हमारे समाज में शिक्षा का स्तर बहुत कम है। समाज को शिक्षा की जरूरत है। शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर श्री इरफान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाइए क्यूं की तालीम ही से आप समाज में सुधार, बदलाव, कर सकते हैं। तालीम से ही आप बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं। हाफिज इरफान ने ग्राम वासियों से कहा कि एक रोटी कम खाइए मगर बच्चों को जरूर पढ़ाइए। मेरा आप से निवेदन है आप अपने बच्चों को अच्छी और  उच्च शिक्षा दिलाने का कार्य करें। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि शिक्षा हासिल

पंजाबः स्वर्ण मंदिर के दरबार साहब की तलवार उठाने घुसा युवक, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

चित्र
पंजाब जनमत। अमृतसर स्वर्ण मंदिर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर बेअदबी की कोशिश करने वाले शख्स के साथ कथित तौर पर लिंचिंग हुई है। डीसीपी परमिंदर सिंह ने शख्स के मौत की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से स्वर्ण मंदिर में माहौल गरमा गया है। पुलिस के अनुसार, रेहरास साहिब पाठ के दौरान स्वर्ण मंदिर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने रेलिंग से छलांग लगा दी और कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने रखी तलवार को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच भीड़ ने युवक को पकड़ कर पीट दिया, जिसके बाद उसकी मौत की खबर है।  एसजीपीसी के कार्यकारी सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर कहा, 'श्री अमृतसर साहिब में दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करता हूं, पंजाब सरकार को तुरंत जांच करनी चाहिए' वहीं अमृतसर पुलिस के डीसीपी परमिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। ऐसा लगता है कि वह उस समय अकेला था। मामले की जांच की जा रही है।'

पीएम मोदी की जनसभा में जा रही कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटना ग्रस्त, 9 घायल एक की मौत

चित्र
हरदोई जनमत। यूपी   शाहजहांपुर में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में भाजपा के समर्थकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद जिन 4 लोगों को हरदोई जिला अस्पताल भेजा गया था, उनमें से एक कार्यकर्ता रूपराम राजपूत की मौत हो गई। बता दें कि इस बस दुर्घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 को गंभीर चोटें आईं है। इलाज के दौरान इन 4 में से 1 समर्थक की मौत हो गई। मौके के पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का उपचार कराया है। बस दुर्घटना की सूचना पर हड़कंप मचा रहा। बीजेपी नेता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में अब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल, यूपी के जनपद शाहजहांपुर में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में हरदोई क्षेत्र की कोतवाली मल्लावां से भाजपा के समर्थकों को लेकर एक बस निकली थी जो हरदोई होते हुए शाहजहांपुर जा रही थी। मगर हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद के पास दूसरी बस को ओवरटेक करने के

यूपी में सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स के छापे, अखिलेश बोले- अभी तो ED और CBI भी आएगी

चित्र
लखनऊ जनमत। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ और मऊ में सपा नेताओं पर शनिवार को हुई छापेमार पर रायबरेली में कहा कि चुनाव से पहले यह सब जानबूझकर किया गया है। ये सब पहले भी हो सकता था, लेकिन चुनाव से पहले यह कार्रवाई बताती है कि बीजेपी सरकार भेदभाव से काम करती है। इस बात को उत्तरप्रदेश की जनता अब समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आएंगे, दिल्ली से बड़े-बड़े नेता उत्तरप्रदेश में आएंगे। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के लोग भी अब यहां पर चुनाव लड़ने आ गए. अभी तो ED और CBI भी आएगी। हमें तो इस सबका पहले से ही इंतजार था। अखिलेश ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा। फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा।  बता दें कि शनिवार को मऊ के समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजीव राय, लखनऊ के जैनेंद्र यादव और मैनपुरी के मनोज यादव के घर शनिवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि राजीव राय पार्टी के प्

सपा जिला सचिव अली अल्वी ने रात्रि में ठिठुरते गरीबों को बांटे कंबल, बोले- आगे आयें लोग

चित्र
बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा के नेतृत्व में सपा जिला सचिव अली अल्वी द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच जाकर देर रात विभिन्न जगहों पर सोये हुए लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किये। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने कहा जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका ईश्वर ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। वहीं उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते हैं।सभी को इस पुनीत कार्य को करना चाहिए। सपा जिला सचिव अली अल्वी ने कहा गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के धनाढ्य लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। कड़ाके की ठंड से किसी की मौत न हों, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है।

गांव की चौपाल: नगर विकास मंत्री होने के बावजूद सदर विधायक सिर्फ जुमलेबाज़ - आबिद रज़ा

चित्र
बदायूँ जनमत। सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज 13 वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा ग्राम भितारा, गुलड़िया की गौटिया, चन्दोरा, विछुरिया, शेरगंज, विनावर नई बस्ती, पौगौटिया आदि गांवों में चौपाल लगाई। चौपाल के माध्यम से पूर्वमंत्री श्री रज़ा ने हर ग्राम में जनसभा को सम्बोधित किया। ग्रामवासियो ने जगह जगह आबिद रज़ा का आतिशबाजी व फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही कहा हम आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री अबिद रज़ा को पूरी मेहनत से विधायक बनाने का संकल्प ले चुके हैं।  पूर्वमंत्री आबिद रजा ने अपने सम्बोधन में कहा आज हमें खुशी है हमारे साथ हिंदू भाई बड़े स्तर पर जुड़ रहे हैं और हमारे चुनावी साथी बनने को तैयार हैं। उन्होंने कहा हिन्दू भाइयों से दोस्ती करें मुसलमान। उनके हर सुख दुख में उनका साथ दे। उन्होंने कहा वर्तमान सदर विधायक विधानसभा में चाहे शहरी क्षेत्र हो या देहाती क्षेत्र हो नगर विकास मंत्री का महत्वपूर्ण पद होने के बावजूद भी कोई विकास काम नहीं करा पाए। मौजूदा विधाय

पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में 'सेवा जन कल्याण समिति' ने गरीब छात्राओं को बाँटी यूनिफार्म

चित्र
बदायूँ जनमत। शहर के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कॉलेज में 'सेवा जन कल्याण समिति' की ओर से गरीब छात्राओं के लिए 150 यूनीफॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी मन लगाकर पढाई करें और जीवन में सफलता मिलने पर इसी प्रकार गरीबों की मदद करें। इस अवसर पर समिति के सदस्य सत्य प्रकाश शर्मा, ज्ञाना नन्द पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, हेमंत सारस्वत, अर्चक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षिका संगीता राघव, अमिता आलोक, गीतान्जलि, सीमा शर्मा, रीना सिंह, किरन बाला, लक्ष्मी शर्मा आदि का सहयोग रहा।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मदरसा शमीमा खातून में कार्यक्रम आयोजित

चित्र
बदायूँ जनमत। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर ककराला स्थित मदरसा शमीमा खातून में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका ककराला में शासन द्वारा नामित सभासद गुलरेज़ बेगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा भारतीय संविधान में धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को अनुच्छेद 29 एवं 30 में विशेष अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा नए 15 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना, गहन क्षेत्रीय कार्यक्रम, मदरसा शिक्षा में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देना एवं अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं हेतु कोचिंग आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नई रोशनी योजनाएं आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम में संचालन कर रहे आदिल ख़ांन ने उपस्थित मदरसा की छात्राओं और उनके अभिभावकों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुशायरा, कवि सम्मेलन को लेकर सपाईयों ने बनाई रणनीति, जनसंपर्क किया

चित्र
बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक सपा जिला कार्यालय गांधी नगर में जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 20 दिसम्बर 2021 को होने वाले ''मुशायरा व कवि सम्मेलन' की तैयारी हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक के पश्चात सपा जिलाध्यक्ष जिला बार पहुंचे तथा मुशायरा व कवि सम्मेलन की सफलता के लिये संपर्क किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे समरसता तथा सौहार्द की भावना का प्रचार-प्रसार होता है। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, यासीन अहमद गद्दी, संतोष कश्यप, भानु प्रकाश, स्वाले चौधरी, विमल शर्मा, विवेक यादव, सोमेंद्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार, उपदेश गुर्जर, ओमबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, सुभाष यादव, जीतेश लाल, जहाँगीर खाँ, ध्रुव सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने से रोका, प्रदेशभर में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने जलाये चेयरमैन के पुतले

चित्र
बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पूर्व नोटिस के तहत प्रदेश की लखनऊ में राज्य भवन पर पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी पदाधिकारियों एवं संविदा कर्मचारी ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन नहीं देने दिया गया। साथ ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजभवन से सभी को गिरफ्तार कर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में नजर बंद कर दिया गया। संगठन के द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में खंड कार्यालय एवं सर्किल कार्यालय पर पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज का पुतला जलाने का आवाहन किया गया। जिसको लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय बिसौली, उसहैत, आदि खंड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपकेंद्रों के आउट सोर्स विद्युत संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए और पावर कारपोरेशन अध्यक्ष का पुतला जलाया गया और जमकर नारेबाज़ी की गई। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा की बिजली विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य कराने, समान कार्य का समान वेतन देने या वेतन रु