यूपी में सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स के छापे, अखिलेश बोले- अभी तो ED और CBI भी आएगी

लखनऊ जनमत। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ और मऊ में सपा नेताओं पर शनिवार को हुई छापेमार पर रायबरेली में कहा कि चुनाव से पहले यह सब जानबूझकर किया गया है। ये सब पहले भी हो सकता था, लेकिन चुनाव से पहले यह कार्रवाई बताती है कि बीजेपी सरकार भेदभाव से काम करती है। इस बात को उत्तरप्रदेश की जनता अब समझ चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आएंगे, दिल्ली से बड़े-बड़े नेता उत्तरप्रदेश में आएंगे। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के लोग भी अब यहां पर चुनाव लड़ने आ गए. अभी तो ED और CBI भी आएगी। हमें तो इस सबका पहले से ही इंतजार था। अखिलेश ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा। फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। 
बता दें कि शनिवार को मऊ के समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजीव राय, लखनऊ के जैनेंद्र यादव और मैनपुरी के मनोज यादव के घर शनिवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि राजीव राय पार्टी के प्रवक्ता हैं और वह इनकम टैक्स दाखिल करते रहे हैं, अगर कोई पहले दिक्कत रही होगी तो जांच पहले क्यों नहीं हुई। जब रिटर्न भरा था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और बंगाल में किस तरह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। ये सब जानते हैं। बता दें कि जैनेन्द्र यादव उर्फ नीटू अखिलेश यादव के ओएसडी (OSD) हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया