संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समाजवादी किसान घेरा : किसान की ज़मीन चंद उद्योगपतियों के हाथ देना चाहती है सरकार - धर्मेंद्र यादव

चित्र
बदायूँ जनपद। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर "समाजवादी किसान घेरा" के अंतर्गत पार्टी के नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव आज बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसईया, बदायूँ विधानसभा के ग्राम सिलहरी, लाही फरीदपुर, रसूलपुर, सैमरमई में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए व चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। ग्राम सिसईया में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश का किसान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों से बुरी तरह से त्रस्त है। पिछले कई महीनों से दिल्ली की सीमा पर इस ठंडे मौसम में सड़कों पर किसान केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में धरना दे रहे हैं, परंतु इस गूंगी बहरी सरकार का दिल नहीं पसीजा है। देश के प्रधानमंत्री इन काले कानून के सहारे पूरे देश के किसानों की जमीन चंद उद्योगपतियों के हाथ में दे देना चाहते हैं। प्रदेश में जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही किसानों के लिये बिजली, पानी को मुफ्त किया गया, खाद व यूरिया के लिये किसानों को लाठी नहीं खानी पड़ी, किसानों की लिये पेंशन का प्रावधान किया गया। आज इस जनविरोधी स

दो दिवसीय दौरे पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं में करेंगे किसान घेरा कार्यक्रम - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनपद। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कल 25 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आ रहे हैं। इसके अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर को गांवों की चौपालों पर "किसान घेरा कार्यक्रम" के अंतर्गत बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसईया में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा अयोजित कार्यक्रम में सायं 4 बजे, बदायूं विधानसभा के ग्राम सिलहरी में अतुल पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 5 बजे, ग्राम रसूलपुर में किशनपाल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 6 बजे तथा ग्राम सैमरमई में यासीन गद्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सांय 7 बजे में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम अपने आवास पर करेंगे। दिनांक 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से बदायूं स्थित अपने आवास पर आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे।

महिला को बदनियती से दबोचा, तमंचा दिखाकर कपडे़ फाड़े - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनपद। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव कैला में बीती रात एक विवाहिता महिला को एक युवक ने बदनीयती से उसके घर में घुसकर उसे दबोच लिया। साथ ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जिससे उसके कपड़े फट गये।  गांव कैला निवासी एक विवाहिता महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने कहा है कि गांव का करूआ पुत्र ख्याली उसे आते जाते छेड़ता था। बीती रात वह उसके घर में आ घुसा और उसे बदनियत से दबोच लिया। तमंचा दिखाकर वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा जिसके चलते महिला के कपड़े भी फट गये। महिला के शोर करने वह घर से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ने आज गुरूवार सुबह थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा है। 

किसानों के समर्थन में सांसद और विधायकों के घरों पर थाली बजाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबन्द - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में होने वाले सांसद विधायक के घरों पर ताली और थाली बजाने का रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नज़रबंद कर लिया। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के निवास पर ही ताली थाली बजाकर विरोध किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह शासन पुलिस प्रशासन के बल पर किसानों की आवाज़ रोकने का कार्य कर रही है, ये तानाशाही जो कि अब चलने वाली नहीं है। कांग्रेसजन किसानों के साथ है एवम किसानों विरोधी काला कानून वापस होने तक किसानों के साथ संघर्ष करेगी। आज 23-12-2020 किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व०चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय सांसदो के घरों पर पहुँच कर ताली एवं थाली बजाकर किसान संघटनों के समर्थन में केंद्र सरकार को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने हेतु प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। प्रदर्शन से पहले ही मेरे आवास पर पुलिस प्रशासन ने नजर बन्द कर किसानों के हक की आवाज़ उठाने से रोकने का काम किया है, पर कांग्रे

शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से दुनियां में किया जिले को गौरवान्वित : डीएम

चित्र
बदायूँ जनमत।  शकील बदायूँनी स्मृति वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में जिले की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। उन्होंने कहा कि शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से।पूरी दुनियां में बदायूँ जिले को गौरवान्वित किया। उनके गीत और शायरियां आज भी नौजवानों और बुजुर्गों की जुंबा पर गुनगुनाते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व राष्ट्र का गौरव हैं। उनका संघर्ष भरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत होता है। उन्होंने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। इसके लिए बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा बधाई के पात्र हैं। विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने कहा कि शकील बदायूँनी की लेखनी ने वर्तमान समस्याओं की वास्तविकता को लिखा। उनकी प्रतिभा का कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने कहा लक्ष्य को निर्धारित करने वाला व्यक्ति ही।उ

किसान आंदोलन के समर्थन में लोकमोर्चा संयोजक अजीत यादव ने जिला गन्ना कार्यालय पर शुरू की भूख हड़ताल - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। जनपद में यदु शुगर मिल समेत चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के गन्ना बकाया के भुगतान, सूबे में गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल द्वारा मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध देश में जारी किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठते समय लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने कहा कि बदायूँ जनपद में यदु शुगर मिल पर गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का 67 करोड़ रुपया बाकाया है और पूरे सूबे में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ से अधिक बकाया है। जिससे किसानों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। गन्ना कानून में गन्ना सप्लाई के 14 दिनों के अंदर भुगतान के प्रावधान को योगी सरकार जानबूझकर लागू नहीं कर  रही है। नए सत्र में 26 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी तक सूबे में गन्ना मूल्य घोषित न करने से योगी सरकार का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है। संघ - भाजपा की योगी सरकार चीनी मिल मालिकों से मिली हुई है और गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है । उन्होंने कहा कि

ई गुरुकुल कॉलेज के चेयरमैन अस्वास्थ्य, लोगों ने लंबी उम्र और स्वास्थ्य होने की दुआएं मांगी - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  ई गुरुकुल कॉलेज केे चेयरमैन और समाजसेवी विकास माहेश्वरी की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही है। अब उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी धर्मों के लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं, लोगों ने अपने अपने तरीके से उनकी लंबी उम्र और जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी। विकास महेश्वरी शहर की जानी-मानी हस्ती हैं। लॉकडाउन जैसी आपदा में उन्होंने बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की थी। आईटी टेक्नोलॉजी में उन्होंने बहुत ही तरक्की की है, इसके अलावा भी वह बहुत सी सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं।

सौभाग्य योजना के ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से चल रहा निजी नलकूप विभागीय कर्मचारियों ने पकड़ा - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  विद्युत उपकेंद्र आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा में सौभाग्य योजना के ट्रांसफार्मर से निजी नलकूप को चेकिंग के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह विद्युत वितरण उप खंड बिसौली के निर्देशानुसार गांव दबथरा में चेकिंग करने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बलबीर सिंह पुत्र हरदेव सिंह का सौभाग्य योजना के ट्रांसफार्मर से चोरी से चल रहे निजी नलकूप को पकड़ लिया। चेकिंग टीम के गांव में पहुंचते हैं विद्युत चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। निजी नलकूप को चलवाने में एक संविदा कर्मचारी उपकेंद्र परिचालक नंदलाल की संलिप्तता बताई जा रही है। क्योंकि लाइनमैन वीरेंद्र के मोबाइल से बनाई गई वीडियो क्लिप को संविदा कर्मचारी नंदलाल ने डिलीट कर दिया और कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि इनके खिलाफ कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं होने दूंगा। उसनेे कहा इनका ट्यूबेल मैं चलवा रहा हूं। विभागीय अधिकारियों ने उक्त लोगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। इस दौरान चेकिंग टीम में संविदा कर्मी सैलानी, वीरेंद्र सिंह, ऋषि पाल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। सौभाग्य योजना स

कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन के आह्वान पर अब लोकमोर्चा करेगा भूख हड़ताल - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। दिल्ली बार्डर पर जारी किसान आंदोलन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर लोकमोर्चा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर को भूख हड़ताल करेंगे।  बदायूँ जनपद में गन्ना बकाया के भुगतान, गन्ना मूल्य घोषित करने और  तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव  23 दिसंबर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे । उक्त जानकारी देते हुए लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने कहा कि बदायूँ जनपद में यदु शुगर मिल पर गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का 67 करोड़ रुपया बाकाया है और पूरे सूबे में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ से अधिक बाकाया है। किसानों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है ।  गन्ना बाकाया का भुगतान नहीं करवाने से जाहिर हो गया है कि संघ - भाजपा की योगी सरकार चीनी मिल मालिकों से मिली हुई है और गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। गन्ना कानून में गन्ना सप्लाई के 14 दिनों के अंदर भुगतान के प्रावधान को भी योगी सरकार लागू करने में विफल रही है। नए सत्र में 26 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी तक सूबे में गन्ना मूल्य घोषित न करने स

बिसौली में भी राशन कोटे के प्रस्ताव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। आज मंगलवार को जिले भर में विभिन्न गांवों से कोटा प्रस्ताव के दौरान धांधली की खबरें आ रहीं हैं। कहीं राजनीति तो कहीं अधिकारियों को कारगुज़ारी हावी रही। इसी क्रम में आज बिसौली क्षेत्र के ग्राम सैंडोला में भी राशन कोटे को लेकर धांधलेबाजी का आरोप लगा। जिसके बाद युवा समाजसेवी गौरव साहनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहले तो रोड़ पर प्रदर्शन किया इसके बाद एसडीएम बिसौली संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीणों ने तहसील परिसर में खुली बैठक में हुए प्रस्ताव के दौरान हुई धांधलेबाजी का आरोप लगाया और प्रशासनिक टीम की कारगुज़ारी का विरोध किया। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी ग्रामीण विधायक कुशाग्र सागर से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया।  कोटा प्रस्ताव के दौरान हुई धांधली के बाद रोड़ पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

अतिक्रमण मुक्त हुआ गौरामई, नियमों की उड़ी धज्जियां काम करते दिखे नाबालिग - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आज विकास खण्ड म्याऊं की ग्राम पंचायत गौरामई में ख़ाकी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण मुक्त हुई पूर्व पंचायत भवन की भूमि पर बुनियाद और निर्माण कार्य कराया गया। हालाांकि गाँव के ही लोगों के विरोध के चलते तीन दिन पूर्व क़ब्जा हटवाने गई टीम को महिलाओं ने क़ब्जा हटाने से रोका था। साथ ही मौजूदा प्रधान पति व उनके परिवार पर सरकारी भूमि पर क़ब्जा करने के आरोप लगाए थे। उनकी मांग थी कि मौजूदा प्रधान के परिवार से भी भूमि कब्जा मुक्त कराई जाए। जिसको लेकर दो दिन पूर्व थाना अलापुर में एसडीएम दातागंज कुँवर बहादुर सिंह और सीओ दातागंज अम्बिका प्रसाद ने इंस्पेक्टर थाना अलापुर ओपी गौतम के साथ समीक्षा बैठक की जिसमे गौरामई के सभी अवैध कब्जे हटवाने पर सहमति बनी। गाँव में स्थित होली चौक पर मौजूद अतिक्रमण को भी जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। वहीं ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों को ताख पर रख दिया गया साथ ही एडवाइजरी का ख्याल रखा गया। कराए जा रहे निर्माण में पी

सियासत की भेंट चढ गई कोटा आवंटन प्रक्रिया, ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर समेत टीम को घेरा - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। शेखूपुर विधानसभा व थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मसूदपुरा में आज कोटा (उचित दर की दुकान) का खुला प्रस्ताव होना था। दोपहर में थाना पुलिस समेत कामंत नोडल अधिकारी, दिनेश कुमार सचिव, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह व कानूनगो पहुंचे। इस दौरान ग्राम मसूदपुरा, तस्सुरा और नगरिया के ग्रामीण मसूदपुरा के सरकारी स्कूल में एकत्र हो चुके थे।  उधर कोटे की दुकान का आवंटन अनारक्षित के तहत होना था। लेकिन शासनादेश के अनुसार समूह चलाने वाले को वरियता दी जानी थी। आदेश था कि समूह चलाने वाला अगर एक से अधिक आवेदन आता है तो चुनाव कराया जायेगा। इसी बीच ग्राम तस्सुरा निवासी समूह चलाने वाली प्रत्याशी बीनू कुमारी ने आवेदन किया, वहीं मसूदपुरा निवासी पप्पू शाक्य ने भी आवेदन कर दिया। दुकान आवंटन करने आई टीम ने पहले तो समूह चलाने वाली युवती को कोटा दिये जाने की बात कही, इसी बीच राजनीतिक दबाव पढने के बाद टीम चुनाव कराये जाने की बात कहने लगी।  वहीं समूह चलाने वाली युवती के परिजन वरियता के आधार पर खुदको निर्विरोध घोषित करने की मांग करने लगे। इसी दौरान प्रशासनिक टीम पर अधिक दबाव पढा और टीम अगली तारीख पर कोटा आवंटित करने

जेल से रिहाई की पहली तस्वीर : राजनैतिक दुश्मनी की वजह से बेगुनाह तजी़न फातिमा ने 8 महीने जेल में काटे - तहज़ीब बाबू

चित्र
बदायूँ जनमत। जेेेल से रिहाई के बाद सांसद आज़म खाँ की पत्नी विधायक तज़ीन फातिमा की पहली तस्वीर सामने आई है। वह काफी बीमार हैं, जेल में हुए उत्पीड़न को बार बार याद करके उनके आँसू छलकने लगते हैं।  उनकी हालत देखने के बाद उनके शुभचिंतक और संबंधियों ने बेहद अफसोस जताया है। बिसौली की ग्राम पंचायत परौली निवासी तहज़ीब बाबू आज़म परिवार के बेहद करीबी हैं। विधायक तंज़ीन फातिमा की हालत को देखकर उन्होंने रोष व्यक्त किया है। साथ जनमत एक्सप्रेस से हुई उनकी खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि राजनैतिक दुश्मनी की वजह से बेगुनाह तंज़ीन फातिमा आज 8 महीने की जेल काट कर निकलीं हैं। श्री तहज़ीब ने कहा है कि मैं आज़म ख़ान पर की जा रही तमाम उत्पीड़न की कार्यवाहियों की भरपूर मज़म्मत करता हूँ और न्यायालय द्वारा ज़मानत पर रिहाई की मांग करता हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि रामपुर विधायक तंजीन फ़ातिमा के हौसले की सराहना करता हूँ। जेल से रिहाई के बाद रामपुर विधायक तज़ीन फातिमा के साथ तहज़ीब बाबू व अन्य : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा सीतापुर जेल से रिहा, बोलीं- क्या मैं इतनी बड़ी क्रिमिनल हो गई - Janmat

चित्र
सीतापुर जनमत। यूपी के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा की सोमवार शाम रिहाई हो गई। वह अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में 10 महीने रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं। तजीन फातिमा को 34 मामलों में जमानत मिल गई है। सांसद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही बंद है। जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में फातिमा ने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी. मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है. उन्होंने कहा कि मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई। रामपुर से सपा विधायक तजीन फातिमा ने कहा कि 10 महीने बाद मुझे कैद से रिहाई मिली है, क्योंकि न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया है. उन्होंने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलेगा. पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि जेल में मुझे कोई सुविधा नहीं दी गई. आम कैदियों के तरह बैरक में रखा गया. फातिमा ने बताया कि रिहाई के समय आजम खान से कोई मुलाकात नहीं हुई। विधायक की रिहाई पर उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा के साथ

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसम्‍बर को होगा खत्‍म, विप के पूर्व सभापति ने की ये मांग - Janmat

चित्र
लखनऊ जनमत। यूपी के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को पूरा हो रहा है। विधान परषिद उत्तर प्रदेश के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने सरकार से चुनाव तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाये जाने की मांग की है। श्री पाण्डेय ने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य बाधित न हो इसके लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है। ग्राम प्रधान किसी भी योजना और कार्यक्रम को जन सुविधाओं का ध्यान रखकर क्रियान्वयन कराते हैं। ग्राम सभा और क्षेत्र के विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है अपने अनुभव से बुनियादी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं ग्राम पंचायतों में पड़े अधूरे कार्य पूरा करने में सक्षम हैं। अन्य लोगों के माध्यम से ग्राम स्तर का कार्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित नहीं हो पाएगा, क्योंकि जिन लोगो को कार्यभार सौंपा जाएगा वे ग्राम पंचायत स्तर पर अनुभव से परे है इसलिए सरकार से मांग है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल जनहित मे बढ़ाया जाए।  (साभार - हीं)

टैक्स चोरी की आशंका, हरसहायमल श्यामलाल के शोरूमों पर आयकार विभाग की छापामारी - janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के बदायूं, बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ शोरूम पर आयकर विभाग की छापेमारी। बड़े टैक्स चोरी की चर्चा, आयकार छापामारी से बदायूं में सर्राफा बाजार बंद। सभी शोरूमों पर एक साथ सुबह 6 बजे के करीब शुरू हुई छापामारी, अभी तक जारी आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार सुबह 5-6 बजे करीब हरसाहयमल श्यामलाल ज्वैलर्स के बदायूं, बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ स्थित शोरूमों पर छापामार कर कार्रवाई शुरू की। दोपहर बाद तक आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई ज्वेलर्स के सभी शोरूमों पर जारी थी। चर्चा है कि बड़े टैक्स चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के चारों शोरूमों के साथ ही बरेली के आंवला में भी छापामार कार्रवाई की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सैदपुर के अनवर खां, संत गाडगे को दी पुष्पांजलि, 2022 में एकजुटता का भरोसा दिलाया - Janmat

चित्र
लखनऊ जनमत।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में संत गाडगे बाबा की 64वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा के समाज सुधार आंदोलन से प्रेरणा लेने को कहा। अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध के साथ शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में उनके अप्रतिम योगदान के अनुकरण पर भी उन्होंने बल दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि संत गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने लोगों से भीख मांगकर बनाया किन्तु अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। संत गाडगे दिवस पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा मुख्यमंत्री को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खासतौर पर खुशी मिलती है। भाजपा षडयंत्र में लगी है। मोहम्मद आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। श्री यादव ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है। मोहम्मद आजम खां ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय क

कोरोना अपडेट : आज रविवार को जिले में निकले 11 कोरोना संक्रमित - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत। भले ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान देना कम दिया हो, लेकिन जिले में कोरोना का कहर अब भी जारी है।  आज रविवार 20 दिसंबर को जिले में 11 कोरोना संंक्रमित निकले हैं।  

महिला शक्ति : संगठन की योजना अपने नाम के अनुरूप ही है - सीओ बिसौली

चित्र
बदायूँ जनमत।  विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन व परिवार को अन्य सुविधाएं दिलाने का संकल्प लेने वाले महिला शक्ति संगठन के तहसील बिसौली कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की योजना अपने नाम के अनुरूप ही है। बेसहारा महिलाओं को समाज में ऊंचा स्थान दिलाने की महती आवश्यकता है। नगर पालिका के सभागार में स्थित तहसील कार्यालय का पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह चौहान कोतवाल पंकज लवानिया तथा वयोवृद्ध समाज सेविका अनु गुप्ता ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के साथ साथ तमाम स्वयंसेवी संगठन भी कमर कसे हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए हम सभी को अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। कोतवाल पंकज लवानिया ने कहा कि महिला शक्ति संगठन का कार्य वास्तव में सराहनीय है। श्री लवानिया ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तार से बताया। तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि मह

ठंड में शीत लहर के चलते सिकुड़ गया योगी सरकार का गऊ प्रेम - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। इन दिनों ठंड का प्रकोप तेजी पर है और शीत लहर के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में शायद योगी सरकार का गऊ प्रेम भी सिकुड़ गया है। जनपद के विभिन्न कस्बों और गांव देहात में बनीं अस्थाई गोशालाओं में गायों और गोवंश का बुरा हाल है। इन दिनों उन्हें न तो भर पेट खाना ही मिल पा रहा है और न ही ठंड से बचने का कोई साधन। ऐसी शीत लहर के चलते अस्थाई गोशालाओं में गाय ठिठुर रहीं हैं। न तो सरकार ने और न ही प्रशासन ने अब तक गायों को ठंड से बचाने के लिए कोई कदम उठाया है। ठंड से आए दिन गायों से मरने का भी सिलसिला जारी है। एक अस्थाई गोशाला में ठंड में ठिठुरती हुईं गायें : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

उसहैत पुलिस का गुडवर्क : अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपकरणों समेत 2 गिरफ्तार, दो फरार - Janmat Express

चित्र
जनमत एक्सप्रेस। कल शुक्रवार देर शाम थाना उसहैत पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। उसहैत पुलिस ने गन्ने के खेत में चल रही अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही चार अभियुक्त 1. अनूप कुमार पुत्र प्रेमपाल ठाकुर निवासी बनिया ठैरा थाना जैथरा जनपद एटा, 2. अनार सिंह पुत्र फागुनी लाल जाटव निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना पटियाली जनपद- कासगंज, 3. भूरे पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम बड़ागांव थाना जैथरा जनपद एटा, 4. हामिद हसन पुत्र छिद्दू निवासी ग्राम इकलहरा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार गंगा किनारे जंगल बृहद ग्राम ठकुरी नगला में अवैध शस्त्र निर्माण करते समय दो देशी तमंचे 315 बोर, दो बैरल रायफल 315 बोर, एक बरैल रायफल पौनिया 315  बोर, 14 बैरल तमंचा 315 बोर, 4 बांडी पौनिया, 2 बाँडी रायफल व शस्त्र बनाने के उपकरण (फैक्ट्री) के साथ दो नफर अभियुक्त 1. अनूप कुमार व अनार सिंह उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया है। थाना हाज़ा पर मु0अ0सँ0- 311/2020 धारा- 5/25आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। शेष दो नफर 1. भूरे व 2. आमिद हसन मौके से पतेल के झुण्डों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्त

लोकमोर्चा संयोजक की याचिका पर सुनवाई, लव जिहाद अध्यादेश पर हाईकोर्ट ने योगी सरकार से किया जबाब तलब

चित्र
बदायूँ जनमत।  उत्तर प्रदेश सरकार के लव जिहाद से धर्म परिवर्तन को लेकर जारी अध्यादेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है। लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की डिवीजन बेंच  ने उक्त आदेश दिया। यूपी सरकार को हाईकोर्ट के सामने चार जनवरी तक अपना विस्तृत जवाब पेश करना होगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अगले दो दिनों में अपना हलफनामा दाखिल करने के  लिए कहा है और सुनवाई की अंतिम तारीख 7 जनवरी तय की है। याचिका पर लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव की ओर से अधिवक्ता रमेश कुमार ने बहस की । उक्त जानकारी देते हुए याचिकाकर्ता लोकमोर्चा के संयोजक अजीत सिंह यादव ने कहा कि लव जिहाद जैसी परिघटना की कोई सच्चाई नहीं है। लव जिहाद शब्द आरएसएस -भाजपा की साम्प्रदायिक प्रयोगशाला में जन्मा झूठ है। लव जिहाद हकीकत नहीं बल्कि संघ-भाजपा का साम्प्रदायिक गेम है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है ।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सहसवान में विचार गोष्ठी का आयोजन - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  सहसवान के मोहल्ला नवादा में हाफिज इरफान के आवास पर एक कार्यक्रम अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर के मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हाजी अली हुसैन साहब ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक नेता व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसमें हमारी गर्ज़ व मकसद अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों को प्रकाश में लाकर जागरूकता पैदा करना है। हमें चाहिए कि भारत के संविधान और कानून की दी हुई ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपने हुकूक अधिकारों के लिए एक दूसरे को प्रेरित कर हुकूमत के समक्ष रखें। श्री इरफान ने कहा कि इस अधिकार दिवस पर हमारी मांग है कि अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट बढ़ाया जाए। हर क्षेत्र में खासकर राजनीति में अल्पसंख्यकों के लिए उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। अल्पसंख्यकों के लिए जो योजनाएं हैं उनका अच्छे से प्रचार प्रसार कर लाभार्थी तक लाभ पहुंचाया जाए।  अलीगढ़ एएमयू के शोध छात्र मोहम्मद उबेद रजा ने कहा कि सारी दुनिया में अल्पसंख्यकों का मुद्दा अहम

खेत को लेकर चचेरे तहरे भाइयों में हुआ झगड़ा एक की मौत, हड़़कंप - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुर में खेत को लेकर चचेरे तहेरे भाइयों में जमकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई है।  बता दें कि खेत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चचेरे तहेरे भाइयों में आपसी विवाद चल रहा था। जिसमें खेत में पहुंचने पर ऋषिपाल पुत्र टीकाराम (50), धनवीर (40), धनपत (30) गिरीश पुत्र विद्याराम, मनोहर पुत्र सिद्धार्थ, रुपेश पुत्र विद्याराम यह सभी भाई आपस में लड़ गए। जिसमें ऋषिपाल पुत्र टीकाराम की मौत हो गई। सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस पहुंच गई और कार्यवाही में जुटी हुई है।

विश्व अल्पसंख्यक दिवस : इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ने किया सम्मेलन का आयोजन - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के तत्वधान में अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन शहर के मजीदी हाल दरगाह रोड में आयोजित हुआ। सम्मलेन में विभिन्न अल्पसंख्यको के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सम्मलेन की अध्यक्षता बोर्ड के नेशनल चेयरमैन पूर्व मंत्री मौलाना डा यासीन अली उस्मानी ने की। विशिष्ट अथितियों के रूप में सिख समुदाय से ज्ञानी तेजेंद्र पाल सिंह, बौद्ध समुदाय से भंते रतपाल, क्रिश्चियन समुदाय से पादरी ई० पी० सिंह ने शिरकत की। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मो० रोहेल आज़म भी शरीक हुए। अपने उद्घाटन भाषण में डा उस्मानी ने अल्पसंख्यक दिवस की मह्त्वता पर रोशनी डाली और उन्होने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र में संबन्धित देशों मे रहने वाले अल्पसंख्यको के अधिकारों की रक्षा की जमानत दी गई है। इसके अतिरिक्त हमारे खुबसूरत देश भारत के आईन में भी अल्पसंख्यको के अधिकारों की विभिन्न आर्टिकल के अंतर्गत मजबूत जमानत दी गई है और बहुत ही महत्वपूर्ण बात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कही है "लोकतंत्र देश कि लोकतंत्र व्यवस्था को परखने के लिए ये देखना चाहिए कि उस देश के अल्पसंख्यक खुशहाल

शासन के फरमान पर गरीब असहाय लोगों को तहसीलदार ने बांटे कंबल - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  शासन के फरमान एवं जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश पर गुरूवार की दोपहर दातागंज तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार ने म्याऊं पुलिस चौकी पर बेसहारा गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कंबल पाकर खुशी से चेहारा खुशी खिल उठा। तहसीलदार ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जिले में कंबल वितरित कराया जा रहा है। कहा कि बढ़ते हुए ठंढ को देखते हुए स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आने की जरूरत है। बताया कि बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रीय लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर लेखपाल श्याम कुमार, प्रधानपति ओमेन्द्र प्रताप सिंह, बलिहसन रहे। कंबल पाकर असहाय लोगों का चेहरा खिल उठा। तहसीलदार ने कहा कि आज से कंबल वितरण का कार्य शुरू हुआ है, जल्द ही सभी गांव के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया जाएगा। गरीबों को कंबल बांटते हुए तहसीलदार : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

सीएम योगी से मिलने पहुंचे गोपाल गिरी महाराज को पुलिस ने धक्का देकर भगाया - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बरेली जनमत। राधा कृष्ण मंदिर रजऊ से आए गोपाल गिरी महाराज भी योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। जैसे ही रैली स्थल के मुख्य गेट पर आए वहां पुलिस ने बाबा को धक्के मार कर भगा दिया। कहा, यह गेट सिर्फ वीवीआईपी के लिए है। इसको लेकर मौजूद कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी कर दिया। पुलिस ने समझाया। बाबा को अंदर नहीं जाने दिया गया। कहा, लखनऊ जाकर योगी से मिलना। गोपाल गिरी महाराज का कहना है, वह एक फरियाद लेकर योगी से मिलने आए थे। सोचा योगी आदित्यनाथ भी साधु हैं, तो साधुओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। यहां तो कुछ सपा के वेश में मौजूद पुलिस के सिपाही अभद्रता पर ही उतारू हो गए। मेरे साथ धक्का-मुक्की की। अंदर नहीं जाने दिया। धक्के देकर गेट से भगा दिया। मैं चाहता हूं योगीराज में साधुओं का सम्मान हो। उनके साथ अन्याय न हो। मंदिरों पर आएदिन साधुओं के साथ मारपीट होती है। अभद्रता की जाती है। पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। बड़ी उम्मीद से मैं आया था। योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा। उनको बरेली की कानून व्यवस्था के बारे में बताऊंगा। लेकिन यहां तो सपा की भाषा बोलने वाले सिपाहियों ने मुझे अपमानित कर वापस कर दिया।        (स

सैदपुर की पुलिया के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर, तीन घायल - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत। थाना वजीरगंज के कस्बा सैदपुर की पुलिया के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मारी दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना आज दोपहर की है। मोटरसाइकिल पर सवार पंकज पुत्र अमरपाल व मीरा पुत्री लेखपाल निवासी ग्राम कनेला थाना दातागंज और ओमा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ग्राम उदयपुर थाना वजीरगंज बदायूं की ओर जा रहे थे। वहीं बिसौली की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमा देवी की हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ह। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

हाफिज़ ए कुरान दीन और समाज का सिपाही होता है : हाफिज इरफान - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  कछला रोड सहसवान स्थित मदरसा गुलशन ए इस्लाम बिलाल मस्जिद पर एक तालिब ए इल्म मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद सलीम के हिफ्ज़ ए कुरान मुकम्मल होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए मिल्ली व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने मोहम्मद अकरम को मुबारकबाद पेश की। हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हाफिज ए कुरान दीन व समाज का सिपाही होता है। कुरान ए पाक ही यह दर्स देता है कि समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को दूर करके अदल (इंसाफ) के साथ एक दूसरे के हक़ को समझा जाए।  श्री इरफान ने कहा कि कुरान पर अमल करके इस दुनिया से बेईमानी, हक़तल्फी, झूठ, फरेब, अत्याचार से बचाया जा सकता है। इस मौके पर लोगों ने हाफिज़ मोहम्मद अकरम को फूल मालाएं पहनाकर मुबारकबाद पेश की।  अंत में मदरसे के सदर हाजी रफीक साहब ने देश और दुनिया से करोना से मुक्ति और देश प्रदेश की शांति अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। बच्चे के उस्ताद कारी तौसीफ रजा नूरी और हाफिज शाहिद रजा ने बच्चे के रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआओं से नवाजा। इस मौके पर नसीम बाबू, हाफिज खालिद, हाफिज मोहम्मद गुफरान, उस्मान, नवासे अली, अन

मोहम्मद सैय्यद अफजल साहब के जाने से कौम मिल्लत का नुकसान : फखरे अहमद शोबी

चित्र
एटा जनमत।  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया के पूर्व रजिस्ट्रार, भोपाल में एडीशनल डीजी के पद पर तैनात, एटा के मारहरा के मूल निवासी व कादरी घराने के फरजंद आइपीएस अधिकारी मोहम्मद सैय्यद अफजल कादरी का इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान आईजी अलीगढ़ पीयूष, जिलाधिकारी एटा सुखलाल भारती और एसपी एटा सुनील कुमार सिंह श और समाजवादी के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी मौजूद रहे। इसके अलावा जफर आलम पूर्व विधायक,  फुरकान अहमद मेयर अलीगढ़, रेहान अहमद मुंबई, समी खान खुर्जा, हिलाल खान बुगरासी, नजम नकवी दिल्ली, हकीम रहमान हुसैन, वाहिद अलीगढ़ आदि लोग मौजूद रहे। जनाजे में बदायूं से शिरकत पहुंचे सपा नेता फखरे अहमद शोबी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

बिजली घर परिसर में बिक रही थी अबैध शराब पुलिस ने पकडा, अब लाइनमैनों को धमकाते हैं दबंग - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। विगत 30 नबंवर को उसहैत बिजली घर परिसर में अबैध शराब बेचते हुए स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को पकडा था। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही भी की थी। अब शराब का अबैध कारोबार करने वाले दबंग लोग बिजली घर के स्टाफ को धमकाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिजली घर के स्टाफ ने ही पकड़वाया था। आज गुरुवार को उसहैत विद्युत उपकेंद्र का समस्त स्टाफ एकजुट होकर थाने पहुंचा। जहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा को उन्होंने एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उसमें कहा गया है कि विगत 30 नबंवर को बिजली घर परिसर से सतेंद्र पुत्र रवेंद्र सिंह, भूपेंद्र व एक अन्य व्यक्ति पकडा गया था। तभी से उक्त लोगों के अलावा कल्लू पुत्र वीरेश व एक अज्ञात व्यक्ति आये दिन बिजली घर का घेराव करते हैं और लाइनमैनों की बाइकों में अफीम रखकर फंसवाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त स्टाफ को जनहानी का खतरा है। वहीं कहा गया है कि अगर किसी के कोई घटना होती है तो उसके यहीं लोग जिम्मेदार होंगे। उसहैत थाने में तहरीर लेकर पहुंचे विद्युत कर्मचारी : जनमत। 9997667313 इस दौरान जेई के अलावा सोनू कुमार, रमेश सिंह, रणधीर, पंकज, कौशल, चंद

बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, औषधी टीम ने छापा मारकर किया खुलासा - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे एक मेडिकल स्टोर का आज भंडाफोड़ हो गया। सूचना पर सहायक औषधी प्रभारी (DI) बदायूं नवनीत कुमार और शाहजहांपुर के औषधी प्रभारी देवबंधू विमल ने उसहैत पुलिस टीम के साथ छापा मारा।  छापे में उसहैत के गांव नरपत नगला में पुष्पेंद्र शाक्य पुत्र हरिराम अपनी कृषी की दुकान में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाता हुआ पाया गया। जिसमें करीब 50 हजार रुपयों की दवाएं पाई गईं।बदायूं इंस्पेक्टर श्री नवनीत ने बताया कि इसमें कुछ नशीली दवाएं भी पाईं गईं हैं। जिनका सैम्पल लेकर जांच हेतु लखनऊ भेजा जायेगा। इसकी सूचना पर संजय यादव सहायक आयुक्त औषधी बरेली मंडल बरेली भी उसहैत थाने आ पहुंचे। उन्होंने जनमत एक्सप्रेस को बताया कि उसहैत क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारकों मेडिकल स्टोर स्वामियों की एक सूची उसहैत थाना प्रभारी को सौंपी जायेगी। उसके अलावा कहीं कोई भी अवैध मेडिकल स्टोर चलता पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। उसहैत थाने में अवैध मेडिकल स्टोर चलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने वाली टीम : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313 वीडियो देखने के लिए लिंक पर जायें --

शॉर्ट सर्किट से हार्डबेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  ककराला के वार्ड संख्या 22 स्थित राशिद इज़हार पुत्र मरहूम नन्हे ख़ान की हार्डबेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई  जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे पीवीसी प्लास्टिक और सेनेटरी जैसे उत्पादों को अपनी चपेट में लिया और थोड़ी ही देर में पाइपों और कांच के फटने की आवाजों से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद दुकान मालिक और लोगों नें आग को बुझाने का प्रयास किया परन्तु सीमित संसाधन और बिजली चलें जानें से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फ़ोन भी कर दिया खबर लिखे जानें तक फायर बिर्गेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुँची सकी। हालांकि घटना होते ही थाना इंचार्ज ओपी गौतम एवं चौकी प्रभारी सुमित शर्मा तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये। आग नें वीभत्स रूप धारण कर पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और बिल्डिंग में लगी ग्लेजिँग के शीशे धमाकों के साथ टूट गए। आग का रौद्र रूप देख मौके पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ सहम गई और हड़कंप मच उठा। आग से क़रीब चालीस से पचास लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। करीबन एक घन्टे के बाद भी फायर ब्रिगे

मुकदमों से नहीं होगा हौसला पस्त, किसानों के साथ मजबूती से खडी है सपा : स्वाले चौधरी - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। विगत 14 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के शीर्ष निर्देशन पर जिले भर में किसान आंदोलन के समर्थन के लिए प्रदर्शन किया गया। दर्जनों सपा नेता घरों में ही पुलिस द्वारा नज़रबंद किये गये। उधर गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर भी किसानों का समर्थन किया गया, वहीं सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, फरहत सिद्दीकी, भानू यादव, जहांगीर आदि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर मोदी सरकार का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। इसके विरूध थाना कोतवाली में कई धाराओं में उक्त नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में स्वाले चौधरी ने जनमत एक्सप्रेस से वार्ता के दौरान कहा कि हम किसानों के सच्चे हितैषी हैं। हम लोग घर की चार दीवारी में बैठकर और किराये की भीड़ बुलाकर पुलिस के साथ शोसल मीडिया पर फोटो वायरल नहीं करते। हम सड़क से लेकर संसद तक किसानों के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि यह मुकदमे हमारे हौसले को पस्त नहीं कर सकते, वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष निर्देश हमारे सर आँखों पर है। हम सच्चे समाजवादी हैं, हम किसान आंदो

कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण कर विजय दिवस बनाया, भारत की पाकिस्तान पर विजयी को याद किया - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर विजय दिवस के रूप में बनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर के रूप में विजय दिवस मनाया जाता है। 13 दिनों तक चले 1971 के इस युद्ध में 16 दिसम्बर को पाकिस्तन को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। युद्ध की समाप्ति के बाद विजय दिवस की आधिकारिक घोषणा की गयी। प्रत्येक भारतीय के लिए 16 दिसम्बर का दिन ऐतेहासिक और दिलो में उमंग भरने वाला दिन है। विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों हम सब याद करे और उन्हें श्रद्धसुमन अर्पित करें।  इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि इस वर्ष हम विजय दिवस की 49वीं जयंती मना रहे हैं। संचालन किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव  गौरव सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बाबू चौधरी, फरहान हुसेन, शहर सेवादल अध्यक्ष हरीश कश्यप, धर्मवीर सिंह, सुरेश राठौर, आतिफ खान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हादसा टला : अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, कॉलेज की बिल्डिंग ध्वस्त, प्रशासन से ब्रेकर बनवाने की मांग - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। उसहैत से लकडी भरकर सहसवान को जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। ट्रक में सात लोग सवार थे जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अनियंत्रित ट्रक एक कॉलेज परिसर में जा घुसा, जिस कारण कॉलेज की बिल्डिंग का काफी हिस्सा ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक (HR 38 H 4323) उसहैत से यूकेलिप्टिस की लकडी़ लेकर सहसवान को जा रहा था। कादरचौक रोड़ स्थित टिकरी के मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर केसरी सिंह कॉलेज की बाउंड्री को तोड़ता हुआ बिल्डिंग में घुसा। जिससे कॉलेक की बिल्डिंग का काफी हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक में सहसवान निवासी अबरार पुत्र जमील अहमद, अरशद पुत्र खुर्शीद, अकरम पुत्र अब्दुल हमीद, राजू पुत्र एहसान, ट्रक चालक बलिउद्दीन और ट्रक कंडेक्टर अफसर सवार थे। जिसमें राजू और बलिउद्दीन घायल हो गये।  इसकी सूचना पर थाना उसहैत पुलिस और कॉलेज प्रबंंधक ऋषिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं प्रबंधक ऋषिपाल सिंह का कहना है कि अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने

बड़ा हादसा : कोहरे के चलते बस और गैस टैंकर में भिडंत आठ लोगों की मौत, कई घायल - Janmat Express

चित्र
सम्‍भल जनमत। आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद तेजी के साथ बचाव कार्य शुरू हुआ। अभी काफी शव फंसे हुए हैं। कैंटर को काटकर लाशों को न‍िकाला जा रहा है। पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है, वहीं हादसे के बाद कई क‍िमी तक जाम लगा हुआ है।  दरअसल बुधवार की रात 10:15 बजे अलीगढ़ डिपो की सरकारी बस और गैस के टैंकर के बीच सम्भल में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे में कैंटर चालक की भी मौत हो गई है। उसका शव अभी निकाला नहीं जा सका है। कैंटर को काटकर शव निकालने की कोश‍िश हो रही है। इसके अलावा एक शव कैंटर के पहिए के नीचे भी फंसा है। यह तब तक नहीं न‍िकाला जा सकता जब तक कैंटर को उस जगह से दूसरी जगह उठाकर न ले जाया जाए। मौके पर पहुंचे डीएम, एसडीएम और सीओ हादसे के तत्काल बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल ही एसडीएम चन्दौसी की डयूटी बहजोई के सीएचसी में लगा दी है जबकि एसडीएम गुन्नौर को मोर्चरी पर तैनात करते हुए पोस्टमार्टम हाउस की जिम्मेदारी दे दी है। एडीएम और एएसपी बहजोई

किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार का पुतला जलाने वाले सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। कल 14 दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर सपा नेताओं द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया गया। इसी दौरान शहर में कुछ नेताओं ने सरकार का पुतला दहन किया था। इसको लेकर आज थाना कोतवाली पर कई धाराओं में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जब पुलिस मालवीय आवास से होते हुये सपा कार्यालय पर पहुची तो वहां पर चल रही मीटिंग समाप्त हो चुकी थी और कुछ लोग मेन रोड़ पर हाथ मे लाठी से कपडे लपेट कर बाहर सड़क पर आये। इनमें सपा नेता स्वाले चौधरी के हाथ में वह पुतलेनुमा कपडे़ में लिपटी लाठी थी तथा उनके साथ भानू यादव, फरहत सिद्दिकी, साजिद, जहांगीर खाँ व सदाकत भी थे। उनके साथ अन्य काफी लोग थे तभी स्वाले चौधरी के हाथ में पकडे़ पुतलेनुमा कपड़ो मे भानू यादव ने तेल डालकर माचिस की तिल्ली से आग लगा दी। तब पुलिस वालों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपरोक्त सभी लोग पुलिस से धक्का –मुक्की करने लगे तथा कपड़ों में लगी आग से पुलिस वाले वामुश्किल बचे व रास्ते पर आने जाने वाले राहगीरो को भी परेशनी होने लगी और मार्ग अवरूध हो गया। इस दौरान अफरा –तफरी का माहोल हो गया व अतरिक्त पुलिस ब

सरकार का विरोध : उपवास पर बैठने जा रहे लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव गिरफ्तार - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  किसान आंदोलन को रोकने के लिए कारपोरेट कंपनियों के इशारे पर योगी सरकार तानाशाही कर रही है। उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है और नागरिकों के अभिव्यक्ति की आजादी के संवैधानिक अधिकारों का दमन कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उक्त बयान आज लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने अपनी गिरफ्तारी के बाद दिया। वे मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठने जा रहे थे। उन्हें अम्बेडकर पार्क जाने से रोकने को सुबह से ही पुलिस ने उनके घर की घेरेबंदी कर ली थी और घर से बाहर निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लोकमोर्चा संयोजक ने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा और काले कानूनों का खात्मा किसान आंदोलन का अहम कार्यभार है। लोकतंत्र की रक्षा के बिना किसान हितों की रक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून देश हित में नहीं हैं। इन कृषि कानूनों के लागू होने से देश की खाद्य सुरक्षा संकट में पड़ जाएगी और देश ही नहीं विदेशी

किसान आंदोलन : पूर्व मंत्री मौलाना यासीन उस्मानी समेत सैकडों सपा कार्यकर्ता नज़रबंद, ज्ञापन सौंपा - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मौलाना डा यासीन उस्मानी अपने आवास पर नजरबंद कर दिए गए थे, इसके बाबजूद उन्होने अपने आवास पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा किसानों की मांगों के समर्थन में सौंपा। ज्ञापन लेने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी विनय द्विवेदी स्वयं उनके आवास पर पहुंचे।  ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों को किसान विरोधी बताया गया और इन कानूनो को वापस लेने की पुरजोर मांग की गई। इस अवसर पर साहिबे आलम खान, अली अल्वी, अक्षय दीप यादव, दलवीर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गोविंद यादव, तौसीफ खान, ज़ीशान, अशफाक, इबादुर्रहमान ठेकेदार, सलीम असगर, अली फर्शोरी, अनस अफताब एडवोकेट, अमान अख्तर, पप्पू सैफी एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ज्ञापन लेते हुए : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

किसान आंदोलन का समर्थन : कल लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठेंगे - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून देश हित में नहीं हैं। इन कृषि कानूनों के लागू होने से  देश की खाद्यान्न सुरक्षा संकट में पड़ जाएगी और देशी ही नहीं विदेशी बहुराष्ट्रीय अमेरिकी कंपनियों का कृषि और खाद्यान्न बाजार पर कब्जा हो जाएगा । उक्त वक्तव्य लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने आज नेकपुर कार्यालय पर लोकमोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया। उन्होंने बताया कि लोकमोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन के समर्थन में लोकमोर्चा सत्याग्रह शुरू करेगा। सत्याग्रह के पहले दिन 14 दिसंबर को वे खुद अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठेंगे।   लोकमोर्चा द्वारा जिओ समेत अंबानी -अड़ानी के उत्पादों के बहिष्कार  अभियान जारी है। इसके तहत वकीलों, व्यापारियो, कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों समेत समाज के हर वर्ग और तबके से जनसंपर्क किया जा रहा है और उनसे अपील की जा रही है कि जिओ सिम न खरीदें। जिहोंने जिओ सिम खरीद लिया है वे उसे किसी अन्य कंपनी में पोर्ट करा लें। रिलयांस के पेट्रोल पंप से डीजल -पैट्रोल न खरीदें। अंबानी व अड़ानी के सभी उत्पादों का बहिष्कार कर किसान आंदोलन का साथ दे

बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चुराने वाला गिरफ्तार, प्राइवेट बसों में देता था घटना को अंजाम - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। आज उसहैत पुलिस को सफलता हाथ लग गई, प्राइवेट बस में सवार एक महिला की बच्ची के गले में पढे सोने के लॉकेट को चुराने वाले युवक गिरफ्तार हुआ है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि एक महिला रीना पत्नी धर्मेंद्र कुमार अपनी सास और 6 वर्षीय बच्ची माही के साथ थाना दातागंज के गांव कुनिया रायपुर से उसहैत को आ रही थी। रास्ते में उसहैत क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी युवक विनय कुमार (24) पुत्र वीरेश पाल सिंह ने माही के गले से सोने का लॉकेट तोड़कर चुरा लिया। अचानक उसकी माँ ने युवक को चुराते हुए देख लिया और उसे पकड़ लिया। बस में नोकझोक होती रही तब तक बस उसहैत कटरा चौराहा पर पहुंच गई। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से महिला ने चोर को थाने लापर गिरफ्तार कराया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने सोने का लॉकेट बरामद करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जागरुकता और BLO की खामियों के चलते उसहैत में नहीं बन सके वोट - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। जिला प्रशासन द्वारा आम आदमी को जागरुक न कर पाने और बूथ लेवल अधिकारियों की खामियों के चलते आज उसहैत नगर में वोट नहीं बन सके। उसहैत में दर्जनभर बूथ हैं जिन पर मात्र 50 के करीब नये वोट बनने को आए हैं। कई बूथों के अधिकारी 3 बजे से पहले ही बूथों को बंद कर भाग खडे़ हुए। लोग हाथों में अपने कागज लेकर इधर उधर भटकते रहे। उसहैत नगर पंचायत कार्यालय पर बने बूथों पर जरूर कुछ बीएलओ शाम 4 बजे तक डटे रहे। कई लोगों ने लेखपाल मैकूलाल से संपर्क किया तो उन्होंने कागज स्वम्ं लेकर वोट बनवाने की जिम्मेदारी ली। 

बदायूं में सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से तैयार कर रही कांग्रेस : डॉक्टर संजीव शर्मा

चित्र
बदायूँ जनमत।  अपने तय कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत कांग्रेस सृजन अभियान में आसफपुर न्याय पंचायत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह द्वारा आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर  मुख्यातिथि के रूप में मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कांग्रेस 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में उभर कर सामने आएगी और इसके लिए वह राज्य स्तर पर पार्टी का ढांचा नए सिरे से तैयार कर रहे है। फिलहाल, विकास खंड इकाइयों का गठन किया जा चुका है और इस वर्ष के अंत अथवा नए वर्ष के प्रथम सप्ताह तक गांव के स्तर पर पार्टी की इकाई का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा यहां न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इकाइयों के गठन के संबंध में आज हम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जिला स्तरीय प्रगति की समीक्षा करने के भेजे है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रह