बिसौली में भी राशन कोटे के प्रस्ताव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन - Janmat

बदायूँ जनमत। आज मंगलवार को जिले भर में विभिन्न गांवों से कोटा प्रस्ताव के दौरान धांधली की खबरें आ रहीं हैं। कहीं राजनीति तो कहीं अधिकारियों को कारगुज़ारी हावी रही। इसी क्रम में आज बिसौली क्षेत्र के ग्राम सैंडोला में भी राशन कोटे को लेकर धांधलेबाजी का आरोप लगा। जिसके बाद युवा समाजसेवी गौरव साहनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहले तो रोड़ पर प्रदर्शन किया इसके बाद एसडीएम बिसौली संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीणों ने तहसील परिसर में खुली बैठक में हुए प्रस्ताव के दौरान हुई धांधलेबाजी का आरोप लगाया और प्रशासनिक टीम की कारगुज़ारी का विरोध किया। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी ग्रामीण विधायक कुशाग्र सागर से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया। 
कोटा प्रस्ताव के दौरान हुई धांधली के बाद रोड़ पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी