संदेश

https://www.janmatexpress.com लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ बदायूँ में 25 सितंबर को प्रदर्शन करेगा लोकमोर्चा - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  मोदी सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों द्वारा दिये गए 25 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का लोकमोर्चा ने समर्थन किया है। बदायूँ में 25 सितंबर को लोकमोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों के हक में आवाज उठाएगा। उक्त जानकारी देते हुए लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि, कृषि व खाद्यान्न बाजार को देशी विदेशी बड़ी पूंजी कंपनियों के हवाले करने को तीन कृषि कानूनों को संसद में एन केन प्रकारेण पारित करवा कर किसानों पर हमला बोल दिया है। अल्पमत में होते हुए भी मोदी सरकार ने राज्यसभा में विपक्ष की मत विभाजन की मांग को खारिज कर ध्वनिमत से  जिस तरह काले कृषि कानूनों को पारित कराया है उससे देश में संवैधानिक लोकतंत्र के खात्मे के संकेत दे दिए हैं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों की गुलामी के दस्ताबेज हैं। इन कानूनों के जरिये मोदी सरकार ने एक बार फिर देश के फेडरल ढांचे पर बड़ा हमला बोला है।इन कानूनों के लागू होने से देशी विदेशी पूंजी कंपनियों को मनमाने तरीके से आलू , प्याज , दालों समेत खाद्यान्न के भंडारण और कालाबाज

कोरोना अपडेट : आज बुधवार को जिले में निकले 35 कोरोना पॉजिटिव - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। आज बुधवार 9 सितंबर को जिले में 197 रिपोर्ट प्राप्त हुईं जिसमें 35 कोरोना सक्रमित निकले हैं। जिसमें बिनावर में 3, बिसौली में 2, उझानी में 8, समरेर में , म्याऊं में 1, आसफपुर में 2, वजीरगंज में 2, दातागंज और इस्लामनगर व सहसवान में एक - एक, बिल्सी में 2 संक्रमित निकले हैं। वहीं शहर के मोहल्ला सोथा में 1, सिविल लाइन में 2, जवाहरपुरी में 1, मण्डी समिति में 2, कबूलपुरा में 1, पटियाली सरॉस,मीरा सरॉय, प्रोफेसर कलोनी व डीएम रोड में एक - एक कोरोना संक्रमित निकला है। उधर जिले में आज 1112 सैम्पल एकत्र किये गये।

बालश्रम रोकने को एसएसपी के निर्देशन में द्वारा चलाया गया अभियान, बाल मजदूरी करते मिले बच्चे - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। आज बुधवार को “नो चाइल्ड लेबर” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा बालश्रम मुक्ति अभियान चलाया गया। टीम द्वारा शहर के भामाशाह चौक (पुलिस लाइन चौक) से शुरुआत करते हुए नई सराय तक सभी दुकानों व होटल, ढाबों पर बालश्रमिक बच्चों को चिन्हित किया गया। साथ ही गैर-कानूनी तरीके से कार्य करवा रहे दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई। इस दौरान 2 बाल श्रमिक बच्चे चिन्हित हुए, इनमें से पहला बच्चा जवाहरपुरी में एर्तुग्रुल की डेंटिंग/पेंटिंग की दुकान पर कार्य करता मिला व दूसरा बच्चा हिन्दुस्तान एग्रीकल्चर स्टोर नई सराय में कार्य करता मिला। दोनों ही दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए दुकान मालिको को नोटिस जारी किये गए। टीम द्वारा कानूनी कार्यवाही के साथ साथ लोगों को बालश्रम कानून के बारे में बताकर जागरूक भी किया गया। वहीं किसी भी बच्चे से बाल श्रम न करवाने के लिए निर्देशित भी किया गया। टीम में AHTU प्रभारी प्रमोद कुमार, इसरार अहमद, श्रम विभाग से सत्येन्द्र मिश्रा, TRP ज़ीशन अन्सारी, समग्र विकास संस्थान से समन्वयक मो० हन्नान खान, चाइल्ड