शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से दुनियां में किया जिले को गौरवान्वित : डीएम

बदायूँ जनमत। शकील बदायूँनी स्मृति वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में जिले की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। उन्होंने कहा कि शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से।पूरी दुनियां में बदायूँ जिले को गौरवान्वित किया। उनके गीत और शायरियां आज भी नौजवानों और बुजुर्गों की जुंबा पर गुनगुनाते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व राष्ट्र का गौरव हैं। उनका संघर्ष भरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत होता है। उन्होंने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। इसके लिए बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने कहा कि शकील बदायूँनी की लेखनी ने वर्तमान समस्याओं की वास्तविकता को लिखा। उनकी प्रतिभा का कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने कहा लक्ष्य को निर्धारित करने वाला व्यक्ति ही।उत्कृष्ट और महान बनता है। योग्यताओं, क्षमताओं और संस्कारों से स्वयं को बहुमूल्य बनाएं।
विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी विपिन अग्रवाल ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को निखारें और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करें उन्होंने कहा कि शकील बदायूँनी ने पूरे विश्व मे बदायूँ का नाम रोशन किया। संरक्षक महेश चंद्र सक्सेना एवं अशोक सक्सेना ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार जन्म लेती है।वैचारिक संगोष्ठी में हिलाल बदायूँनी ने कहा कि तेरे वजूद का अब भी गुमान कायम है। शकील तुझसे बदायूं की शान कायम है। वैचारिक संगोष्ठी में के जमशेद,निशि अवस्थी,असरार अहमद खां ने शकील बदायूँनी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
स्काउट के क्षेत्र में महेश चंद्र सक्सेना, बैशाली फिल्म के निदेशक अशोक सक्सेना, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त असरार अहमद खां को विशिष्ट सम्मान मिला। सम्मान समारोह में संगीत के क्षेत्र में डाॅ. मदन मोहन लाल, नवीन सक्सेना, साहित्य में डाॅ. निशि अवस्थी, अंर्तराष्ट्रीय शायर हिलाल बदायूँनी, जयवीर चंद्रवंशी, स्काउटिंग में मो. असरार, संचालन में के.जमशेद, समाजसेवा में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा, अभय प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, सचिन सूर्यवंशी, दिनेश चंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा में नवाचार के लिए हरिश्चंद्र सक्सेना, समाजसेवा में रितेश उपाध्याय, गौरव पाठक, विभांशु दत्त, कुनाल पाठक, हर्षित पाठक, जीव-जन्तु सेवा के लिए विकेन्द्र शर्मा, योग में सतेन्द्र यादव को बदायूँ गौरव क्लब की ओर से डीएम कुमार प्रशांत और मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 
शकील बदायूँनी स्मृति वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में डीएम कुमार प्रशांत व अन्य को सम्मानित करते हुए : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'