महिला शक्ति : संगठन की योजना अपने नाम के अनुरूप ही है - सीओ बिसौली

बदायूँ जनमत। विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन व परिवार को अन्य सुविधाएं दिलाने का संकल्प लेने वाले महिला शक्ति संगठन के तहसील बिसौली कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की योजना अपने नाम के अनुरूप ही है। बेसहारा महिलाओं को समाज में ऊंचा स्थान दिलाने की महती आवश्यकता है। नगर पालिका के सभागार में स्थित तहसील कार्यालय का पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह चौहान कोतवाल पंकज लवानिया तथा वयोवृद्ध समाज सेविका अनु गुप्ता ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के साथ साथ तमाम स्वयंसेवी संगठन भी कमर कसे हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए हम सभी को अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। कोतवाल पंकज लवानिया ने कहा कि महिला शक्ति संगठन का कार्य वास्तव में सराहनीय है। श्री लवानिया ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तार से बताया। तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति संगठन जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन के अलावा उनके दो बच्चों की पढ़ाई, बिजली, पानी का बिल तथा किराए पर रह रहीं विधवा महिलाओं को निशुल्क आवास भी प्रदान कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा उर्फ दुर्गा वशिष्ठ ने कहा कि जरूरतमंद विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उनका संगठन हर संभव प्रयास करेगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाज सेविका अनु गुप्ता व संचालन सभासद अभीक्ष पाठक एड० ने किया। इस मौके पर महिला शक्ति संगठन के तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शर्मा उर्फ दुर्गा वशिष्ठ, उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार, उपासना मिश्रा, अभीक्ष पाठक एडवोकेट, नवनीत कुमार, शिवांग सक्सेना, प्रदीप दिवाकर प्रेमपाल मौर्या, रश्मि चंदेल, सुनीता सक्सेना, पूजा देवी, डॉली रानी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'