हाफिज़ ए कुरान दीन और समाज का सिपाही होता है : हाफिज इरफान - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कछला रोड सहसवान स्थित मदरसा गुलशन ए इस्लाम बिलाल मस्जिद पर एक तालिब ए इल्म मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद सलीम के हिफ्ज़ ए कुरान मुकम्मल होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए मिल्ली व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने मोहम्मद अकरम को मुबारकबाद पेश की। हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हाफिज ए कुरान दीन व समाज का सिपाही होता है। कुरान ए पाक ही यह दर्स देता है कि समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को दूर करके अदल (इंसाफ) के साथ एक दूसरे के हक़ को समझा जाए।
 श्री इरफान ने कहा कि कुरान पर अमल करके इस दुनिया से बेईमानी, हक़तल्फी, झूठ, फरेब, अत्याचार से बचाया जा सकता है। इस मौके पर लोगों ने हाफिज़ मोहम्मद अकरम को फूल मालाएं पहनाकर मुबारकबाद पेश की। 
अंत में मदरसे के सदर हाजी रफीक साहब ने देश और दुनिया से करोना से मुक्ति और देश प्रदेश की शांति अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। बच्चे के उस्ताद कारी तौसीफ रजा नूरी और हाफिज शाहिद रजा ने बच्चे के रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआओं से नवाजा। इस मौके पर नसीम बाबू, हाफिज खालिद, हाफिज मोहम्मद गुफरान, उस्मान, नवासे अली, अनवर, फरीद, असद, हाफिज़ साजिद डॉक्टर कादिर आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया