बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चुराने वाला गिरफ्तार, प्राइवेट बसों में देता था घटना को अंजाम - Janmat

बदायूँ जनमत। आज उसहैत पुलिस को सफलता हाथ लग गई, प्राइवेट बस में सवार एक महिला की बच्ची के गले में पढे सोने के लॉकेट को चुराने वाले युवक गिरफ्तार हुआ है।
इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि एक महिला रीना पत्नी धर्मेंद्र कुमार अपनी सास और 6 वर्षीय बच्ची माही के साथ थाना दातागंज के गांव कुनिया रायपुर से उसहैत को आ रही थी। रास्ते में उसहैत क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी युवक विनय कुमार (24) पुत्र वीरेश पाल सिंह ने माही के गले से सोने का लॉकेट तोड़कर चुरा लिया। अचानक उसकी माँ ने युवक को चुराते हुए देख लिया और उसे पकड़ लिया। बस में नोकझोक होती रही तब तक बस उसहैत कटरा चौराहा पर पहुंच गई। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से महिला ने चोर को थाने लापर गिरफ्तार कराया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने सोने का लॉकेट बरामद करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया