अतिक्रमण मुक्त हुआ गौरामई, नियमों की उड़ी धज्जियां काम करते दिखे नाबालिग - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आज विकास खण्ड म्याऊं की ग्राम पंचायत गौरामई में ख़ाकी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण मुक्त हुई पूर्व पंचायत भवन की भूमि पर बुनियाद और निर्माण कार्य कराया गया। हालाांकि गाँव के ही लोगों के विरोध के चलते तीन दिन पूर्व क़ब्जा हटवाने गई टीम को महिलाओं ने क़ब्जा हटाने से रोका था। साथ ही मौजूदा प्रधान पति व उनके परिवार पर सरकारी भूमि पर क़ब्जा करने के आरोप लगाए थे। उनकी मांग थी कि मौजूदा प्रधान के परिवार से भी भूमि कब्जा मुक्त कराई जाए।
जिसको लेकर दो दिन पूर्व थाना अलापुर में एसडीएम दातागंज कुँवर बहादुर सिंह और सीओ दातागंज अम्बिका प्रसाद ने इंस्पेक्टर थाना अलापुर ओपी गौतम के साथ समीक्षा बैठक की जिसमे गौरामई के सभी अवैध कब्जे हटवाने पर सहमति बनी।
गाँव में स्थित होली चौक पर मौजूद अतिक्रमण को भी जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। वहीं ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों को ताख पर रख दिया गया साथ ही एडवाइजरी का ख्याल रखा गया। कराए जा रहे निर्माण में पीला और दोयम दर्जे की ईंटों तथा 7/1 का आरबीएम लगाया गया। उधर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों में नाबालिग भी नजर आए। किसी भी विवाद से बचने को अलापुर थाना पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।
इस मौके पर ककराला चौकी प्रभारी सुमित कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक कुतुबउद्दीन, कांस्टेबल सानू खां, कनक यादव, सुमित, सोनू सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
गौरामई गांव में सरकारी भूमि की बुनियाद भरते हुए : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी