दो दिवसीय दौरे पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं में करेंगे किसान घेरा कार्यक्रम - Janmat Express

बदायूँ जनपद। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कल 25 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आ रहे हैं।
इसके अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर को गांवों की चौपालों पर "किसान घेरा कार्यक्रम" के अंतर्गत बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसईया में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा अयोजित कार्यक्रम में सायं 4 बजे, बदायूं विधानसभा के ग्राम सिलहरी में अतुल पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 5 बजे, ग्राम रसूलपुर में किशनपाल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 6 बजे तथा ग्राम सैमरमई में यासीन गद्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सांय 7 बजे में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम अपने आवास पर करेंगे।
दिनांक 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से बदायूं स्थित अपने आवास पर आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया