महिला को बदनियती से दबोचा, तमंचा दिखाकर कपडे़ फाड़े - Janmat Express

बदायूँ जनपद। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव कैला में बीती रात एक विवाहिता महिला को एक युवक ने बदनीयती से उसके घर में घुसकर उसे दबोच लिया। साथ ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जिससे उसके कपड़े फट गये। 
गांव कैला निवासी एक विवाहिता महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने कहा है कि गांव का करूआ पुत्र ख्याली उसे आते जाते छेड़ता था। बीती रात वह उसके घर में आ घुसा और उसे बदनियत से दबोच लिया। तमंचा दिखाकर वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा जिसके चलते महिला के कपड़े भी फट गये। महिला के शोर करने वह घर से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ने आज गुरूवार सुबह थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी