बदायूं में सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से तैयार कर रही कांग्रेस : डॉक्टर संजीव शर्मा

बदायूँ जनमत। अपने तय कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत कांग्रेस सृजन अभियान में आसफपुर न्याय पंचायत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह द्वारा आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर  मुख्यातिथि के रूप में मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कांग्रेस 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में उभर कर सामने आएगी और इसके लिए वह राज्य स्तर पर पार्टी का ढांचा नए सिरे से तैयार कर रहे है। फिलहाल, विकास खंड इकाइयों का गठन किया जा चुका है और इस वर्ष के अंत अथवा नए वर्ष के प्रथम सप्ताह तक गांव के स्तर पर पार्टी की इकाई का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा यहां न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इकाइयों के गठन के संबंध में आज हम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जिला स्तरीय प्रगति की समीक्षा करने के भेजे है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और पार्टी के पूरे ढांचे को नए सिरे से संगठित किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर- शोर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मानसून सत्र में पारित किए गए तीनों कृषि विधेयक किसान विरोधी है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं, इन कानूनों का विरोध संसद में और संसद के बाहर सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने ही किया था। ब्लॉक अध्यक्षों में आसफपुर नरेश यादव, बिसौली हरपाल दिवाकर, दहगवां हेमन्त शर्मा, इस्लामनगर हरप्रसाद शर्मा, सहसवान महिपाल सिंह, कादरचौक ओमवीर शाक्य, सलारपुर सलमान ग़ाज़ी, उझानी सतेंद्र साहू, वजीरगंज सुभाष पाल, दातागंज बृजपाल पाली, जगत विनेश यादव, म्याऊं रामपाल शाक्य, समरेर मोहम्मद इशाक, उसावां मुनीश बाबू, अंबियापुर अनुग्रह सिंह को जिम्मेदारी दी गयी। संचालन जिलाउपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने किया एवम जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष बफाती मियां, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जाबिर जैदी, उपाध्यक्ष जयराम जाटव, जिला महासचिव धर्मवीर सिंह, वसीम कुरैशी, अरविंद यादव, सचिव बाबू चौधरी, लाल मियां फरहान हुसेन, अफ़ज़ाल बेग, रामसिंह कश्यप, जमुना प्रसाद मौर्या, यशब, अरबाज़, अन्नू, रफत अली शफी अहमद आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की बैठक में विचार व्यक्त करते हुए अतिथि : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर