हादसा टला : अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, कॉलेज की बिल्डिंग ध्वस्त, प्रशासन से ब्रेकर बनवाने की मांग - Janmat

बदायूँ जनमत। उसहैत से लकडी भरकर सहसवान को जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। ट्रक में सात लोग सवार थे जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अनियंत्रित ट्रक एक कॉलेज परिसर में जा घुसा, जिस कारण कॉलेज की बिल्डिंग का काफी हिस्सा ध्वस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक (HR 38 H 4323) उसहैत से यूकेलिप्टिस की लकडी़ लेकर सहसवान को जा रहा था। कादरचौक रोड़ स्थित टिकरी के मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर केसरी सिंह कॉलेज की बाउंड्री को तोड़ता हुआ बिल्डिंग में घुसा। जिससे कॉलेक की बिल्डिंग का काफी हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक में सहसवान निवासी अबरार पुत्र जमील अहमद, अरशद पुत्र खुर्शीद, अकरम पुत्र अब्दुल हमीद, राजू पुत्र एहसान, ट्रक चालक बलिउद्दीन और ट्रक कंडेक्टर अफसर सवार थे। जिसमें राजू और बलिउद्दीन घायल हो गये। 
इसकी सूचना पर थाना उसहैत पुलिस और कॉलेज प्रबंंधक ऋषिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं प्रबंधक ऋषिपाल सिंह का कहना है कि अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने जिला प्रशासन से कॉलेज के दोनों ओर ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं और कॉलेज प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से ब्रेकर बनवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन आज तलक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
कॉलेज परिसर में पलटा हुआ ट्रक : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी