अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सहसवान में विचार गोष्ठी का आयोजन - Janmat Express

बदायूँ जनमत। सहसवान के मोहल्ला नवादा में हाफिज इरफान के आवास पर एक कार्यक्रम अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर के मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हाजी अली हुसैन साहब ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक नेता व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसमें हमारी गर्ज़ व मकसद अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों को प्रकाश में लाकर जागरूकता पैदा करना है। हमें चाहिए कि भारत के संविधान और कानून की दी हुई ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपने हुकूक अधिकारों के लिए एक दूसरे को प्रेरित कर हुकूमत के समक्ष रखें। श्री इरफान ने कहा कि इस अधिकार दिवस पर हमारी मांग है कि अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट बढ़ाया जाए। हर क्षेत्र में खासकर राजनीति में अल्पसंख्यकों के लिए उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। अल्पसंख्यकों के लिए जो योजनाएं हैं उनका अच्छे से प्रचार प्रसार कर लाभार्थी तक लाभ पहुंचाया जाए। 
अलीगढ़ एएमयू के शोध छात्र मोहम्मद उबेद रजा ने कहा कि सारी दुनिया में अल्पसंख्यकों का मुद्दा अहम है। सरकारों को इनके हितों की रक्षा करनी चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय लॉ के छात्र आमिर अंसारी ने अल्पसंख्यक दिवस 18 दिसंबर के इतिहास को विस्तार से बताया।
इस मौके पर हकीम नासिर बरकाती, मैजुर्रहमान सभासद, मुजीबुरहमान, कारी रशीद हाफिज अब्दुल हादी रफीक, अंकल ताहिर हुसैन, मुनाजिर हुसैन, मुकर्रम भाई, हाजी पुत्तन, अकरम, आदिल आदि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी