जेल से रिहाई की पहली तस्वीर : राजनैतिक दुश्मनी की वजह से बेगुनाह तजी़न फातिमा ने 8 महीने जेल में काटे - तहज़ीब बाबू

बदायूँ जनमत। जेेेल से रिहाई के बाद सांसद आज़म खाँ की पत्नी विधायक तज़ीन फातिमा की पहली तस्वीर सामने आई है। वह काफी बीमार हैं, जेल में हुए उत्पीड़न को बार बार याद करके उनके आँसू छलकने लगते हैं। 
उनकी हालत देखने के बाद उनके शुभचिंतक और संबंधियों ने बेहद अफसोस जताया है। बिसौली की ग्राम पंचायत परौली निवासी तहज़ीब बाबू आज़म परिवार के बेहद करीबी हैं। विधायक तंज़ीन फातिमा की हालत को देखकर उन्होंने रोष व्यक्त किया है। साथ जनमत एक्सप्रेस से हुई उनकी खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि राजनैतिक दुश्मनी की वजह से बेगुनाह तंज़ीन फातिमा आज 8 महीने की जेल काट कर निकलीं हैं। श्री तहज़ीब ने कहा है कि मैं आज़म ख़ान पर की जा रही तमाम उत्पीड़न की कार्यवाहियों की भरपूर मज़म्मत करता हूँ और न्यायालय द्वारा ज़मानत पर रिहाई की मांग करता हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि रामपुर विधायक तंजीन फ़ातिमा के हौसले की सराहना करता हूँ।
जेल से रिहाई के बाद रामपुर विधायक तज़ीन फातिमा के साथ तहज़ीब बाबू व अन्य : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर