ठंड में शीत लहर के चलते सिकुड़ गया योगी सरकार का गऊ प्रेम - Janmat Express

बदायूँ जनमत। इन दिनों ठंड का प्रकोप तेजी पर है और शीत लहर के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में शायद योगी सरकार का गऊ प्रेम भी सिकुड़ गया है।
जनपद के विभिन्न कस्बों और गांव देहात में बनीं अस्थाई गोशालाओं में गायों और गोवंश का बुरा हाल है। इन दिनों उन्हें न तो भर पेट खाना ही मिल पा रहा है और न ही ठंड से बचने का कोई साधन। ऐसी शीत लहर के चलते अस्थाई गोशालाओं में गाय ठिठुर रहीं हैं। न तो सरकार ने और न ही प्रशासन ने अब तक गायों को ठंड से बचाने के लिए कोई कदम उठाया है। ठंड से आए दिन गायों से मरने का भी सिलसिला जारी है।
एक अस्थाई गोशाला में ठंड में ठिठुरती हुईं गायें : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया