सरकार का विरोध : उपवास पर बैठने जा रहे लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव गिरफ्तार - Janmat

बदायूँ जनमत। किसान आंदोलन को रोकने के लिए कारपोरेट कंपनियों के इशारे पर योगी सरकार तानाशाही कर रही है। उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है और नागरिकों के अभिव्यक्ति की आजादी के संवैधानिक अधिकारों का दमन कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
उक्त बयान आज लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने अपनी गिरफ्तारी के बाद दिया। वे मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठने जा रहे थे। उन्हें अम्बेडकर पार्क जाने से रोकने को सुबह से ही पुलिस ने उनके घर की घेरेबंदी कर ली थी और घर से बाहर निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लोकमोर्चा संयोजक ने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा और काले कानूनों का खात्मा किसान आंदोलन का अहम कार्यभार है। लोकतंत्र की रक्षा के बिना किसान हितों की रक्षा संभव नहीं है।
उन्होंने कहा की मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून देश हित में नहीं हैं। इन कृषि कानूनों के लागू होने से देश की खाद्य सुरक्षा संकट में पड़ जाएगी और देश ही नहीं विदेशी बहुराष्ट्रीय अमेरिकी कंपनियों का कृषि और खाद्यान्न बाजार पर कब्जा हो जाएगा। देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। किसानों को बेदखल कर देशी विदेशी बड़ी कारपोरेट कंपनियां खेती किसानी पर कब्जा कर लेंगीं। लोकमोर्चा संयोजक ने आम जनता से किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
लोकमोर्चा संयोजक को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'