जागरुकता और BLO की खामियों के चलते उसहैत में नहीं बन सके वोट - Janmat Express

बदायूँ जनमत। जिला प्रशासन द्वारा आम आदमी को जागरुक न कर पाने और बूथ लेवल अधिकारियों की खामियों के चलते आज उसहैत नगर में वोट नहीं बन सके। उसहैत में दर्जनभर बूथ हैं जिन पर मात्र 50 के करीब नये वोट बनने को आए हैं। कई बूथों के अधिकारी 3 बजे से पहले ही बूथों को बंद कर भाग खडे़ हुए। लोग हाथों में अपने कागज लेकर इधर उधर भटकते रहे। उसहैत नगर पंचायत कार्यालय पर बने बूथों पर जरूर कुछ बीएलओ शाम 4 बजे तक डटे रहे। कई लोगों ने लेखपाल मैकूलाल से संपर्क किया तो उन्होंने कागज स्वम्ं लेकर वोट बनवाने की जिम्मेदारी ली। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया