पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर नगर पंचायत में हुआ कार्यक्रम, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित हुई

बदायूँ जनमत। उसहैत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर नगर पंचायत परिसर में  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दातागंंज विधानसभा के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर युवा मोर्चा के नेता एवं दातागंज के ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया के नेतृत्व में ब्लाक उसावां की रैली निकाली गई। जिसका समापन नगर पंचायत परिसर में हुआ। रैली कटरासआदतगंज, नगला शिम्भू, खजुरा, भकरोली, इटौआ, सथरा, बरैनिया आदि गांवों में होते हुए उसहैत पहुंचीं। रैली वहां एक जनसभा में तब्दील हो गई। रैली में बोलते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी। ने देश के लिए सराहनीय कार्य किया है। उसे देश और समाज सदैव याद करेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से देशहित को सर्वोपरि मानने वाले भारत रत्न की जयंती पर जनसेवा को ही अपना कर्तव्य मानकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में उसावां की ब्लाक प्रमुख ममता सिंह के पति दिनेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर