चौपाल: भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह करके वोट हासिल किये - आबिद रज़ा

बदायूँ जनमत। सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" का आज 23वां दिन है। पूर्वमंत्री आबिद रजा अब तक लगभग 155 से अधिक गांवों में चौपाल लगा चुके हैं। आज पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के गांव दियोरिजीत, मुरागौटिया, मिल्क गौटिया, रहमा, गुरुपुरी चन्दन आदि में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। जगह जगह आबिद रज़ा का ग्रामवासियो ने भव्य स्वागत किया।
आबिद रजा ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा  भाजपा सरकार ने 2017 के चुनाव में जनता को गुमराह करके वोट हासिल किये। नोटबंदी के दौरान वादा किया था हर गरीब के खाते में 15 -15 लाख रुपए आ जाएंगे और हर बेरोजगार को नौकरी मिल जाएगी तथा हर बेघर को घर दे दिया जाएगा जबकि ऐसा नही हुआ। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। बेरोजगार नौकरी के तलाश में दर बदर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा मौजूदा विधायक यूपी की भाजपा सरकार में नगर विकास मंत्री हैं, इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी विधानसभा में कोई भी विकास नहीं कराया। मौजूदा विधायक ने सिर्फ विकास कराने के बारे में सोचा है हकीकत में कोई विकास कराया नहीं, इसलिए बदायूं की जनता को 2022 में यह तय करना होगा कि उनको सिर्फ विकास के बारे में सोचने वाला नेता चाहिए या हकीकत में विकास करने वाला नेता  चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर