दातागंज विधानसभा से आतिफ खां जख्मी को विजयी बनाने का संकल्प लिया

बदायूँ जनमत। दातागंज विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिज्ञा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वपिनल शर्मा रहीं और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की। 
सभा को संबोधित करती हुईं महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वपिनल शर्मा ने कहा कि जब से प्रियंका गांधी जी ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से कांग्रेस को बेहद मजबूती मिली है। उनका नारा 'लड़की हूँ - लड़ सकती हूँ' आज हर महिला की जुबां पर है। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने झूठ और जुमलों के बल पर सरकार बनाकर जनता के साथ अन्याय किया है। इसका जवाब अब विधानसभा चुनाव में जनता खासकर महिलाएं देंगी। 
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने भी सपा बसपा और भाजपा को कोसा। 
महिला ज़िला अध्यक्षा सुनीता सिंह, कार्यक्रम आयोजक जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां जख्मी (एड०), जिला महासचिव रामरतन पटेल ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर माजिद, दिनेश बघेल, सत्यशेखर प्रधान , अशोक यादव, वीरेश यादव, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव यशब, अरबाज, अशोक कुमार चक, अजहर हुसैन, असलम अल्वी और शरद कुमार (भोलू) आदि उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में सभा में आए लोग एवं कार्यकर्ता ने कांंग्रेस की विचारधारा को सुना और दातागंज विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी आतिफ खां जख्मी को विजय बनाने का संकल्प लिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर