गन्ना मूल पर कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुरू की भूख हड़ताल

बदायूँ जनमत । आम आदमी पार्टी ने गत वर्ष गन्ना किसानों से की गई 10 रुपेए कुंटल की कटौती के विरोध में मालवीय आवास गृह पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव ने कहा कि अगर जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो अनिश्चित समय के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गत वर्ष गन्ना किसानों से पेराई क्षमता बढ़ाने को लेकर 10 प्रति क्विंटल कटौती की गई थी । इसके बाद ना तो शेखूपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई ना ही किसानों को कटौती की गई रकम वापस की गई । ऐसे में एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम रखा गया है । अगर जल्द कटौती की गई रकम वापस नहीं की गई तो अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू की जाएगी ।
बदायूं मालवीय आवास गृह पर भूख हड़ताल करते हुए किसान : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया