हम जनविश्वास यात्रा निकाल रहे और अखिलेश ने झांसा यात्रा निकालनी शुरू की है : जेपी नेड्डा

बदायूँ जनमत। जन विश्वास यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हम आगे भी जो कह रहे हैं, वो करके दिखायेंगे। हम जन वि‌श्वास यात्रा निकाल रहे हैं, इसको सपाई निकाल नहीं सकते इसलिये अखिलेश ने प्रदेश में झांसा यात्रा निकालनी शुरू कर दी है। लोगों को झांसा देने का काम कर रहे हैं, मगर जनता झांसे में आने वाली नहीं है।
बदायूं में मंगलवार को जन विश्वास यात्रा जनसभा कार्यक्रम शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित हुयी। जिसमें पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत महाराज भागीरथ के तपोस्थल से की तथा वेदों की धरती बदायूं जैसे शब्दों से की। इतना ही नहीं उन्होंने बदायूं के वीर सपूत जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपनी जीवन लगा दिया ऐसे कुंवर रूकुम सिंह, तुलसीराम, चौधरी बदन सिंह, मुंशी मंगल को नमन किया। बोले भाजपा और पिछली सरकारों में फर्क साफ दिख रहा है। उन्होंने सीधे हमला पूर्वर्ती सपा सरकार पर बोला, कहा यह मेरा अखिलेश पर सीधा आरोप है, उन्होंने आतंकियों को छोड़ने के लिए फोन किया। जिसमें से चार आतंकियों को फांसी बाकी को उम्र कैद की सजा हुयी। क्या आप ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा योगी ने गुंडों को जेल में पहुंचाया है। गरीबों को जमीन और मकान देने जैसे कार्यों की प्रशंसा की। बोले, कोई शादी करने बेटे की जाता है तो परिवार के वारे में पूछते हैं। ऐसे ही जब वोटर वोट करने जायेगा तो पार्टी के बारे में पूछेगा तो पता चलेगा कि यह सपा तो गुंडों की पार्टी है। यहां गुड्डा माफिया भरे हैं।
कहा, सपाई खुद का विकास करते हैं। बोले सपा सरकार के मंत्री जेल में हैं, जो खनन माफिया था, अब योगी की सरकार में जेल में आराम कर रहे हैं। सपा की सरकार ऐसी थी 15 लाख लेपटाप का पैसा खर्च करके केवल छह लाख लैपटाप बांटती थी।

दंगे वालों की सरकारों को कैसे भूल जायेंगे। बोले, आजकल तो वह नेता भी मंदिर जाने लगे हैं। जिन्होंने कारसवकों पर गोलियां चलवाईं, रामलला का मंदिर नहीं बनने दिया, बोले वह नेता जिन्हें चन्नामृत पीना नहीं आता है वह आज मंदिरों में जाकर घंटियां बजा रहे हैं। ऐसी अकल का क्या फायदा जो पाकिस्तान और जिन्ना की बात करते हैं।
सभा को संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सरकारिता व पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा के अलावा प्रदेश सरकार के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद डॉ. संघमित्र मौर्य व विधायकों ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'