भंडाफोड़ : चोरी की तीन मोटर साइकिल, अवैध शस्त्र समेत तीन युवक गिरफ्तार

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत पर वादी खुशीराम पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चिरानी ने आकर मोटर साइकिल नं0 UP 24 X 7470 के चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में उसहैत पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया था।
प्रकरण के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी के निकट पर्यवेक्षण में तत्काल सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग कराये जाने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में थाना उसहैत पुलिस द्वारा कई चैकिंग पाईन्ट बनाकर चैकिंग शुरू कर दी गयी। चैकिंग के दौरान ग्राम हरेण्डी तिराहा से तीन व्यक्तियों 1. साजिद (19) पुत्र जुनैद निवासी मौ0 सुजावलपुर नई बस्ती सहावर रोड कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज 2.नवेद (30) पुत्र शकील निवासी मौ0 मूलचन्द्र कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज 3. सुरेन्द्र (26) पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम अल्हैपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तारी किया गया। जिनके कब्जे से तीन अदद चोरी की मोटर साइकिल समेत दो अवैध तंमचे नाजायज 315 बोर व एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि हम तीनों मिलकर गंजडुण्डवारा से आकर मोटर साईकिल चोरी करते हैं तथा असलाह अपने बचाव के लिये लेकर चलते हैं।

बरामदगीः-
मोटर साईकिल स्पलेण्डर न0 UP 24 X 7470( सम्बन्धित मु0अ0स0 322/2021 धारा 379 भादवि0)
1. मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर
2. मोटर साईकिल स्पलेण्डर न0 UP 87 J 5156
3. एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर(मु0अ0स0 324/2021 धारा 3/25 A Act बनाम साजिद उपरोक्त)
4. एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर(मु0अ0स0 325/2021 धारा 3/25 A Act बनाम नवेद उपरोक्त)
5. एक अदद चाकू नाजायज (मु0अ0स0 325/2021 धारा 4/25 A Act बनाम सुरेन्द्र उपरोक्त)

गिरफ्तार करने वाली टीमः-   
1- सौरभ सिंह थानाध्यक्ष उसहैत 
2- उ0नि0 हरवीर सिंह
3- का0 2011 रोहित कुमार
4- का0 1295 गौरव कुमार  
5- का0 524 अजीत कुमार
6- का0 1826 अजय कुमार 
7- का0 230 अभिषेक गोयल


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'