"आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" कार्यक्रम के अंतर्गत आज 150 गांव का भ्रमण हुआ पूरा

बदायूँ जनमत। शहर विधानसभा में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" कार्यक्रम को 21 दिन पूरे हो चुकेे हैं। इन 21 दिनो में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा 150 से अधिक गांवों में चौपाल लगा चुके हैं। इसके अलावा वजीरगंज, कुवरगांव कस्बे व बदायूँ शहर के लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा चौपाल लगाई जा चुकी है। आज 21 वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा कैली, इमलिया, मोहद्दीनगर, औरंगाबाद खालसा, चकोलर, ललेइ, हुसैनपुर गांवों में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। आज जगह जगह आबिद रज़ा का ग्रामवासी गर्मजोशी से स्वागत करते नज़र आये। युवाओ में आबिद रज़ा को लेकर बहुत जोश नजर आया। युवा ढोल नगाड़ों के साथ आबिद रज़ा का स्वागत हुआ।
आबिद रजा ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा चुनाव को अब लगभग पौने 5 साल पूरे होने वाले हैं। आपके गांव में कितने विकास कार्य कराए गए यह आप हमसे अच्छी तरह जानते हैं। जबकि वर्तमान विधायक सरकार में नगर विकास मंत्री हैं, उनके विभाग का काम ही सड़के बनाना है। शहरों में सड़कें बनाने के बजाये उन्होंने लाबेला चौक पर व्यापारियों की दुकानें, जालंधरी सराय चौराहे पर गरीबों के घर, गद्दी चौक पर गरीब लोगों की दुकानें तोड़ने का काम किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया