बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक की मौके पर मौत, दूसरा फरार

बदायूँ जनमत। उसावां थाना क्षेत्र के गौतरा मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है। 
बाइक सवार अरविंद और भीकम सिंह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से अरविंद की बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया