सपा जिला सचिव अली अल्वी ने रात्रि में ठिठुरते गरीबों को बांटे कंबल, बोले- आगे आयें लोग

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा के नेतृत्व में सपा जिला सचिव अली अल्वी द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच जाकर देर रात विभिन्न जगहों पर सोये हुए लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किये। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये।
पूर्व सपा नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने कहा जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका ईश्वर ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। वहीं उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते हैं।सभी को इस पुनीत कार्य को करना चाहिए।
सपा जिला सचिव अली अल्वी ने कहा गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के धनाढ्य लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। कड़ाके की ठंड से किसी की मौत न हों, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'