बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पंजाब का युवक गंभीर

बदायूँ जनमत। ककराला से वापस उसहैत आ रहे ट्रक बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पंजाब से अपनी रिश्तेदारी में उसहैत आया युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
उसहैत के वार्ड संख्या चार निवासी शमीम पुत्र नत्थू पंजाब से आए अपने रिश्तेदार छोटे पुत्र अली हसन के साथ ककराला गया था। वह दोनों ककराला से वापस उसहैत लौट रहे थे। गांव गौरामई के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्टर मार गया। जिससे दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं छोटे की हालत गंभीर है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया