वेलफेयर पार्टी के अध्यक्ष 28 को बदायूं में: शेखूपुर विधायक लगवा रहे फर्जी मुकदमें - अजीत यादव

बदायूँ जनमत। शेखूपुर भाजपा विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार की आशंका से बौखला कर क्षेत्र के प्रधानों समेत विरोधियों पर फर्जी मुकदमें लगवाकर दबाव बना रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष की चुनावी सभा में जनभागीदारी के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
यह आरोप वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और शेखूपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अजीत सिंह यादव ने आज जारी बयान में लगाया हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पीड़ितों ने उन्हें यह जानकारी दी है।
श्री यादव ने कहा कि शेखूपुर भाजपा विधायक ने पांच साल क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया है। शेखूपुर चीनी मिल के विस्तारीकरण का वादा कर वादा खिलाफी की है।  महँगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार के खिलाफ जनता में भारी विक्षोभ है। पूरे सूबे में बदलाव की लहर चल रही है। संभावित हार सामने देख भाजपाई बौखला गए हैं। 
शेखूपुर भाजपा विधायक की भय, आतंक और बदले की राजनीति का जवाब जनता चुनाव में देगी। 
उन्होनें आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी सभाओं में भीड़ नहीं जुटा पा रही है। भाजपा अध्यक्ष की इस्लामियां इंटर कालेज में कल होने जा रही चुनावी सभा में जनभागीदारी के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोटेदारों, प्रधानों आदि को डरा धमकाकर भीड़ जुटाने का कोटा दिया जा रहा है। 
श्री यादव ने कहा कि वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 एसक्यूआर इलियास कल 28 दिसंबर को बदायूं का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की चुनावी रणनीति को दिशा देंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'