सपा के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, धर्मेंद्र ने सत्ता पर साधा निशाना

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब प्रदेश की जनता पर कोई भी आपदा अथवा विपत्ति आयी है समाजवादी साथियों ने आगे आकर उनकी हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया है। उनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है। इसी क्रम में जब कोरोना काल मे जिले की जनता ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी और प्रतिदिन दसियों लोग कोरोना की वजह से काल के गाल में समा रहे थे तब मेरे अनुरोध पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने चालीस लाख, सदस्य विधान परिषद अरविंद सिंह ने बीस लाख, राम सुंदर दास ने 10 लाख, रामवृक्ष यादव ने पांच लाख, नरेश उत्तम पटेल ने दस लाख, संजय लाठर ने दस लाख रुपये की धनराशि देकर बदायूँ की जनता के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के कार्य किया। जिसका मैं और समाजवादी पार्टी धन्यवाद व्यक्त करते हैं। जहाँ एक ओर पूरे प्रदेश में कोरोना से हजारों लोगों की जानें चली गईं वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता बहुत ही बेशर्मी से लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में कह रहे है कि पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नही हुई है। उनका यह कथन उनकी जनता के प्रति संवेदनाहीनता प्रकट करता है।उन्होंने आगे कहा जितना काम मेडिकल कॉलेज में काम सपा सरकार में हुआ अभी तक उतना ही काम हुआ है वर्तमान भाजपा सरकार में एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। अब 2022 में प्रदेश में जब सरकार बनेगी तभी बदायूँ के मेडिकल कॉलेज सहित पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से चलेगा।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी, हिमांशु यादव, राजीराज गुप्ता, संतोष कश्यप, विपिन यादव, भानु प्रकाश, स्वाले चौधरी, वैभव उपद्धयाय, महेंद्र प्रताप, गजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, ओमवीर सिंह, शशांक यादव, अवधेश यादव, प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, रंजीत वार्ष्णेय, वीरेंद्र जाटव, के0के0 साहू, तनवीर हसन खान, फहीमुद्दीन, रहीस अहमद, सोनू यादव, प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर