बदायूं में अगर कोई भाजपा को हरा सकता है वह नाम सिर्फ आबिद : आबिद रज़ा

बदायूँ जनमत। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार  "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव गांव में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 18 वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ग्राम गंज, सिगोई, कसेर, पनोटा, नंदगाँव, हसनपुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर जनसभा को सम्बोधित किया। ग्रामवासियो ने जगह जगह आबिद रज़ा का  फूलों की वारिश करके व फूल माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अपने सम्बोधन में कहा बदायूं विधानसभा में आज हिंदू मुसलमान सभी की यही आवाज है कि बदायूं में अगर कोई भाजपा को हरा सकता है वह नाम सिर्फ आबिद रजा का है। उन्होंने कहा हमारा कार्यकाल आप लोगों ने देखा है। हमारे काम करने का तरीका आप लोग जानते हैं। हम जब विधायक थे तब छोटे-छोटे कामों के लिए हमारी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती थी। तुम लोग सिर्फ इतना ही कहते थे कि हम आबिद रज़ा के वोटर हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया