विरोधी नहीं रोक सके कैप्टन का हेलीकॉप्टर

एस०शाहिद अली । 117 दातागंज विधानसभा से लोक दल प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह की लोकप्रियता से घरबाए विरोधी अब पूरी तरह से पस्त दिखाई देने लगे हैं ।
कुछ दिनों पहले विरोधियों द्वारा झण्डे के रंग को लेकर विवाद फैलाया गया तो आचार संहिता के उल्लंघन में वाहन को भी सीज कराया गया । वहीं युवा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन का कहना है कि मेरे कार्यकर्ताओं को धमकाया भी जा रहा है । लेकिन जनता की मोहब्बत मेरे प्रति बढती ही जा रही है ।
सूत्रों के अनुसार कैप्टन के हेलीकाप्टर से सभा करने के प्लान को विरोधी विफल करना चाहते थे । गांव गांव जाकर लोगों से सभा में न पहुंचने की अपील की गई, इतना ही नहीं विरोधियों ने हेलीकॉप्टर की परमीशन न मिलने की भी कोशिश की लेकिन इन सबके बीच कैप्टन ने तीन दिनों तक लगातार विधानसभा में हेलीकॉप्टर से सभाएँ करके अपने मजबूत होने का सबूत दिया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया