एसओ गये छुट्टी पर शराबी दरोगा की बल्लेबल्ले



उसहैत जनमत । वायरल फीवर की चपेट में आने पर थाना प्रभारी राजीव सिंह राठी पिछले तीन दिनों से छुट्टी पर हैं । उनके गैर हाजिर होने का फायदा एक शराबी दरोगा पूरी तरह से उठा रहा है ।
नगर में एक दरोगा द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है । इससे पुलिस की छवि तो धूमिल हो ही रही है साथ ही एसओ की गैर हाजिरी ने रिश्वत का भी ग्राफ बडा दिया है । नगर में चर्चा है कि दो दिन पूर्व की रात्री में आरोपी दरोगा ने एक दिल्ली को जाने बाली डग्गामार स्लीपर बस पकडी थी । बस नगर के ही एक व्यक्ति की थी । आरोप है कि रात्रि में सांठगांठ करके दरोगा ने डग्गामार बस को छोड़ दिया । इसके अलावा सट्टा, शराब आदि अवैध कामों की छूट भी आरोपी दरोगा ने दे रखी है । वहीं आरोपी दरोगा बीजेपी सरकार के नारे और दावों पर भी कालिख पोत रहा है । इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक से भी जनता ने संपर्क साधा है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया