भाजपा की जीत पर बदायूँ में मुस्लिम समाज ने बाँटी मिठाई

बदायूँ जनमत । भाजपा कार्यकर्ता अरशद अल्वी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के गुजरात एंव हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत से विजयी होने पर मुस्लिम समाज की ओर से मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी का लगातार जनाधार बढ रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम रही है यही कारण है कि गुजरात एंव हिमाचल प्रदेश मे मुस्लिम समाज का भी रूझान पार्टी की ओर बढ़ रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट देगा ।
इस अवसर पर पप्पू सैफी, इरफान फारूकी, ज़की अल्वी,आरिफ अंसारी, निहाल खां, अरफात उर्फ बट्टू, अदीब अली, चन्द्रपाल मौर्य,मुमताज़ खां, आसिफ अल्वी,फिरासत अली आदि विशेष रूप से मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी