पूर्व राज्यमंत्री आबिद के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने बाले अरशद की होर्डिंग को जलाया

बदायूं जनमत । सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा के खिलाफ कल प्रेस कांफ्रेंस करके अपना पक्ष रखने बाले अरशद अल्वी की होर्डिंग को आज कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा कर जला दिया । खुद अरशद अल्वी ने फेसबुक पर जली हुई अपनी होर्डिंग का फोटो वायरल करते हुए श्री अल्वी ने लिखा है कि लालपुर चौराहे पर लगे उनके होर्डिंग को कुछ लोगों ने बौखलाकर जला दिया है । इससे उनकी ओछी मानसिकता का परिचय देखने को मिलता है ।
यहाँ बता दें कि कल प्रेस कांफ्रेंस द्वारा अरशद अल्वी ने कहा था कि पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने मेरे ऊपर 26 जून 2017 को थाना कोतवाली बदायूं मे अपने ड्राईवर रवि मौर्य द्वारा 307 जैसी संगीन धारा मे फर्जी एंव झूठा मुकदमा दर्ज कराया था । जबकि मैं उक्त तिथि को बदायूँ मे उपस्थित ही नहीं था और पुलिस एवं प्रशासन पर दवाब बनाकर मेरे घर की कुर्की कराई गई थी एवं मुझे जेल भी भिजवाया गया था ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी