परचम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम पीरजादा का निधन, शोक

अलीगढ जनमत | परचम पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिमो के दिग्गज नेता सलीम पीरजादा का मंगलवार देर रात्रि निधन हो गया | सलीम पीरजादा के निधन की खबर से अलीग बिरादरी और अलीगढ में शोक की लहर दौड़ गयी है | अमुवि वीसी, छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और यूपी के प्रसिद्द अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है | बुधवार को सर सय्यद नगर के कब्रिस्तान में उन्हें हजारों की भीड़ ने सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया |

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ सचिव रहे सलीम पीरजादा अलीग बिरादरी के नायाब हीरा थे, उन्हें पूरा देश अच्छे वक्ता के रूप में जानता था | वह मुस्लिमो और साम्प्रदायिकता के मुद्दों पर बेबाकी से बोलते थे | परचम पार्टी का गठन कर उन्होंने देश में सद्भाव की एक पहल चलाने का प्रयास किया था | उनके निधन की खबर से अलीग बिरादरी को बड़ा झटका लगा है | सलीम पीरजादा को सोमवार को फालिज का असर हो गया था, जिससे वह पार नहीं पा सके | उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने कहा कि सलीम पीरजादा साहब जिंदादिल इंसान थे, उनका निधन मुस्लिम समाज के लिए बड़ी क्षति है जो शायद ही कभी पूरी हो सके | उन्होंने मुस्लिम नौजवानों से उनके कारवां को आगे बढाने का भी आव्हान किया है |
अमुवि छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद ने कहा कि सलीम पीरजादा साहब का जाना अलीगढ मूवमेंट के लिए बड़ी क्षति है | उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'