किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर बरसे सपाई

बदायूँ जनमत । सपा के प्रदेशीय आव्हान पर सपा के जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि भाजपा कि यह सरकार किसान विरोधी है जब से यह सरकार बनी है गरीबों, मजलूमों और किसानों पर सिर्फ अत्याचार और सिर्फ अत्याचार हो रहा है । श्री रज़ा ने कहा कि 26 जनवरी के पर्व पर गुजरात की ओर से एक झांकी निकाली गई थी । इस झांकी में महात्मा गांधी जी का फोटो भी लगाया गया था उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को महात्मा गांधी के आदर्शों पर भी चलना सीखना चाहिए सिर्फ फोटो लगाने से कुछ नहीं होता । वहीं सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा समाजवादी पार्टी संघर्ष का नाम है समाजवादी पार्टी का जन्म ही संघर्ष से हुआ है । चाहे वह मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार हो । इन भाजपा की सरकारों ने सिवाय झूठे वादे करने के अलावा आज तक कुछ नहीं  किया । उन्होने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अत्याधिक संघर्ष करना होगा जिससे 2019 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो सके । इस मौके पर हाजी मुस्लिम खां, आस मोहम्मद खाँ, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, फैजान आजाद, स्वाले चौधरी आदि ने भी संबोधित किया । अंत में आबिद रजा ने राहत इंदौरी का शेर अर्ज करते हुए कहा कि ~

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो
सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो,
घर के अंदर झूठों की एक मंडी है
दरवाजे पर लिखा है सच बोलो" ।

इसके बाद सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पर पहुँचे, जहाँ किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया