नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 फरवरी को काँग्रेस में होंगे शामिल

जनमत एक्सप्रेस । बीसपी के पूर्व वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक बडी खबर आ रही है ।
जनमत एक्सप्रेस सूत्रों के अनुसार पूर्व बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 फरवरी को काँग्रेस में शामिल हो सकते हैं । खबर है कि दिल्ली में ज्वाइनिंग होगी और काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शामिल होंगे । यूपी के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन के साथ 3 दर्जन बड़े चेहरे भी काँग्रेस में शामिल होंगे ।
वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी में किसी जिम्मेदार पद की जिम्मेदारी भी मिल सकती है । वहीं दूसरी तरफ इस खबर को लेकर बीएसपी खेमे में मायूसी सी छा गई है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया