सडक हादसे में बीजेपी विधायक सहित 4 की मौत

लखनऊ जनमत । बिजनौर के नूरपुर से विधायक लोकेन्द्र सिंह लखनऊ से वापस जा रहे थे और कमलापुर थाना क्षेत्र में NH24 सुबह करीब 4 बजे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विधायक लोकेन्द्र सिंह के दो गनर की भी मौत हो गई।

हादसे में विधायक के दो गनर व ट्रक चालक की मौत

हादसे में BJP विधायक के दो गनर व ट्रक चालक की मौत हो गई। सड़क हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। वहीँ घटना की जानकारी विधायक लोकेन्द्र सिंह के परिवार को मिली तो उनके घर में मातम पसर गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये क्या हो गया।
NH24 पर डिवाइडर पारकर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर को इस दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गई है। टक्कर के बाद गाड़ी से गनर और विधायक के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया