बरेली के मांझे का शिकार हुई महिला कांस्टेबल, गला कटा

बरेली जनमत । शासन और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद बरेली में चायनीज मांझे पर प्रतिबंध नहीं लग सका । शहर में बिकने बाला चायनीज मांझा आये दिन घटनाओं का शबब बनता जा रहा है ।
इसी क्रम में आज एक महिला कांस्टेबल भी चायनीज मांझे का शिकार हो गई, और बाल बाल बच गई ।
बता दें आज शाम पांच बजे के करीब महिल कास्टेंबल आरती शुक्ला अपने आवास से महिला थाना के लिए ड्यूटी पर श्यामतगज के ओवरब्रिज से होकर जा रहीं थी तभी अचानक उड़ रहा मांझा उनके गले मे फस गया और उनका आधा गला कट गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया