प्रियंका चौपडा का पैसा भी हडप कर भागा नीरव मोदी

नई दिल्‍ली जनमत 
। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में मुख्‍य आरोपी के रूप में उभरकर सामने आए जाने माने आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कड़ी कार्रवाई जारी है। देश भर में नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। मुंबई के एक शोरूम में कल से छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी अभी भी वहां मौजूद हैं। वहीं मेहुल चोकसी के दर्जन भर से अधिक ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। इस बीच सीबीआइ की टीम गोकुलनाथ शेट्टी के घर भी पहुंची है। सीबीआइ और ईडी को गोकुलनाथ शेट्टी की तलाश है। ईडी को जानकारी मिली है कि गोकुलनाथ शेट्टी ने पिछले साल 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई में 3.9 करोड़ रुपये का घर खरीदा था। ईडी इसकी पुष्टि कर रही है। 

घोटाले की आधी रकम हुई जब्‍त 
आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले के खुलासे के एक दिन के भीतर ही ईडी 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले की आधी रकम जब्त करने में सफल रहा है। गुरुवार देर शाम तक आरोपियों की 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी थी। ईडी की कोशिश आरोपियों की अधिक से अधिक संपत्ति जब्त कर घोटाले की रकम बरामद करने की है।
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपियों के मुंबई, सूरत, जयपुर, दिल्ली और हैदराबाद स्थित 17 ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल 5,100 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी, सोना और हीरे जब्त किए गए। 5100 करोड़ रुपए इनकी बुक वैल्यू है। यानी इनकी बाजार की कीमत इससे कहीं ज्यादा होगी। इनमें से अकेले हैदराबाद में 3800 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, सोना और हीरे जब्त किए गए। जयपुर में भी बड़ी मात्रा में ज्वेलरी, सोना और हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत आंकी जा रही है। यानी जब्ती की रकम और बढ़ सकती है।

जितने का घोटाला, उतने की संपत्ति 
फो‌र्ब्स मैगजीन के भारतीय अमीरों की सूची में नीरव मोदी का 85 वां स्थान। 
- नीरव मोदी की कुल संपत्ति (नेटवर्थ 1.8 अरब डॉलर घोटाला 1.77 अरब डॉलर) 11,500 करो़ड़ रुपए है।
-लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग समेत 16 शहरों में शोरूम। 
- उनकी ज्वेलरी का एड प्रियंका चोपड़ा, एंड्रिया डायाकोनु और रोजी हंटिंगटन करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का पैसा भी हड़प कर भागा
नीरव मोदी ने जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी ठगा है। दरअसल प्रियंका ने नीरव की डायमंड कंपनी के लिए एड किया था, मगर उनकी बकाया रकम नहीं चुकाई। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रियंका, नीरव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं। एड में प्रियंका के साथ सिद्धार्थ मल्‍होत्रा भी थे। 

बकाया लौटाने की 'गोलमोल' पेशकश पीएनबी ने गुरुवार को दावा किया कि बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले नीरव मोदी ने धनराशि लौटाने की पेशकश की है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई ठोस प्रस्ताव बैंक के समक्ष नहीं रखा है। उधर रिजर्व बैंक ने इस घोटाले में फंसी राशि का बोझ पीएनबी से खुद उठाने को कहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'