जिला योजना समिति के चार सदस्य निर्वाचित, एक पद रिक्त

बदायूँ जनमत । नगरिय निकाय के जिला योजना समिति के लिए आज हुए मतदान और मतगणना के फलस्वरूप सदस्यों की घोषणा की गई । जिसके चाल पाँच में से चार सदस्य विजयी हुए वहीं एक पद (अनारक्षित महिला ।।) का पद रक्त रहा ।
जनमत एक्सप्रेस को मिली विभागीय जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए बिल्सी के सदस्य धर्मवीर को 145 मत प्राप्त हुए । अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बदायूँ की सदस्य अख्तरी बेगम को 132 मत प्राप्त हुए । वहीं अनारक्षित महिला प्रथम पद के लिए सहसवान की सदस्य निर्विरोध रहीं । इसके अलावा दातागंज नगर पालिका के सदस्य संजीव कुमार को अनारक्षित पद के लिए 70 मत प्राप्त हुए ।
इसके चलते जिला योजना समिति के चार सदस्यों ने आज जीत हासिल की तो वहीं एक पद रिक्त रहा है । समर्थकों ने निर्वाचित सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया ।

महिला अन्य पिछड़ा वर्गा की निर्वाचित सदस्या अख्तरी बेगम का स्वागत करते लोग ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया