तीसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान, अधिवक्ताओं की विशेष भागीदारी

बदायूँ जनमत । अन्ना आंदोलन के समर्थन में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश के सहयोगियों द्वारा अभियान के मुख्य सहयोगी मनसुखलाल गुप्ता एवं वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कचहरी परिसर बदायूं में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस मौके पर आज तीसरे दिन भी सैकड़ों हस्ताक्षर से युक्त बैनर प्रधानमंत्री को किया जायेगा प्रेषित।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्य सहयोगी वीरेन्द्र कुमार  ने कहा  कि समय की मांग है कि देश के नागरिक अन्ना आंदोलन के समर्थन में घर से बाहर निकले। अन्ना जी की लडाई राजनैतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि अन्ना जी आम नागरिक को उसके अधिकार दिलाने के लिए सन्घर्ष कर रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगी पूरी तरह अन्ना जी के साथ है,जब तक आन्दोलन चलेगा हम विभिन्न तरीकों से जन जागरण करते रहेंगे। हमारी केन्द्र सरकार से मांग है कि वह शीघ्र अन्ना जी की मांगों को गम्भीरता से ले ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह,  सुरेश पाल सिंह, जयकिशन लाल शर्मा, रामगोपाल, सुखराम, अनिल अग्रवाल,शेर सिंह, महेश चंद्र, अभिषेक शर्मा, आदि सहयोगी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी