उसावाँ चेयरमैन ने देखी सफाई व्यवस्था नियमित सफाई के निर्देश

उसावां जनमत । चेयरमैन ने नगर पंचायत स्टाफ के साथ  कस्बे की सफाई व्यवस्था देखी , तथा सभी वार्डो में नियमित सफाई के निर्देश सफाई नायक को दिये ।
चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता धीरू भाई ने कस्बे के वार्ड संख्या पाँच, छह, आठ, नौ व दस में सफाई व्यवस्था देखी । इस सम्बंध में चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने बताया कि उन्हें नागरिकों ने वार्ड पाँच व आठ में सफाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत की थी । इस पर शनिवार को नगर पंचायत स्टाफ के साथ सफाई व्यवस्था क जायजा लिया गया । श्री गुप्ता ने सफाई नायक को नगर के सभी वार्डों में नियमित सफाई कराये जाने के निर्देश दिये । साथ ही चेतावनी दी यदि किसी वार्ड या स्थान पर गन्दगी मिलती हैं तो उस क्षेत्र के सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान चेयरमैन के साथ लिपिक जगदीश, दुर्विजय, शिवम कश्यप, नरेश यादव , राजकुमार, आशाराम, सफाई नायक गेंदनलाल सहित स्टाफ मौजूद रहा ।

नगर में सफाई व्यवस्था देखते हुए चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता 'धीरू' : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया