हज़रत सुल्तान आरफीन बड़े सरकार की दरगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने चादर चढ़ाई

बदायूँ जनमत । रविवार को हज़रत सुल्तान आरफीन (बड़े सरकार) के सालाना उर्स के मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह कैम्प लगाया गया । सभी कार्यकर्ता कैम्प पर इकट्ठा हुए और कब्बालो के साथ सरकारों की शान में कब्बालियाँ गाते हुए पूर्वमंन्त्री आबिद रज़ा की चादर लेकर बड़े सरकार के आस्ताने पर पहुँचे । वहां पहुँच कर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआए की।  पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा हज़रत सुल्तान आरफीन उर्फ बड़े सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है। मेरे लिए फक्र की बात है कि मैं ग़ुलामे सरकार हूँ । हज़रत सुल्तान आरफीन उर्फ बड़े सरकार में फ़ैज़ की बारिश होती है। चादर पोशी के बाद कैम्प पर लंगर तकसीम किया गया।
इस अवसर पर सपा ज़िला सचिव सलीम अहमद, साँसद प्रतिनिधि फ़रहत सिद्दीकी, आमिर सुल्तानी, आबिद रज़ा वादी मंच के जिलाध्यक्ष मो०ताज़ीम, सोहिल सिद्दीकी, कौसर अली, भूरा पीरजी, मंज़र पीरजी, माजिद खान पूर्व सभासद, राजू ताहब्बर, आमिर अंसारी, मोतेशाम सिद्दीकी, अली अल्वी, फैज़ान आज़ाद, छोटू, पपपू अंसारी, तन्नू गाजी, राशिद गाजी, फ़ैज़ी, राजा, सलमान अकरम,डॉ आशू, फीरोज अंसारी, अकरम खान आबिद अली, साबिर मुल्लाजी , पहलवान, अनीस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
बड़े सरकार की दरगाह पर चादर लेकर जाते हुए पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व अन्य : जनमत एक्सप्रेस ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी