ब्लॉक इस्लामनगर और बिसौली में काँग्रेस सम्मेलन का आयोजन

बदायूँ जनमत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर चल रहे ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन आज इस्लामनगर और ब्लॉक बिसौली के ग्राम करणपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन हुआ । ब्लॉक इस्लामनगर में नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश आर्य एवम बिसौली ब्लॉक के करणपुर में युवा नेता ठाकुर अखण्ड प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें इस्लामनगर ब्लॉक के प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य गौरव सिंह राठौर रहे मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह रहे । सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओमकार सिंह ने कहा कि भारत के लोगो ने परिवर्तन के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को केंद्र वा प्रदेश में सरकार बनवाई और उन्हें अपेक्षा थी कि परिवर्तन के नाम पर जो वादे भारतीय जनता पार्टी ने किए वो उनको पूरा करेगी परंतु देश की जनता को अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नही मिले और आमजन की परिस्थिती पिछले वर्षो के अनुरूप और खराब हो गए अच्छे दिन का वादा करने वाली भाजपा आज ना तो रोजगार दे पाई न महँगाई कम कर पाई और नोटबन्दी के नाम पर आमजन को जो कष्ट पहुचा उसका जवाब जनता 2019 में देगी इस्लामनगर ब्लॉक के प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गौरव राठौर ने कहा कि भाजपा जो युवाओ के साथ वादा खिलाफी की है रोजगार कर नाम पर युवाओ से करोड़ो रूपये की फीस लेकर युवा को परीक्षा में शामिल होने को कहा जाता है और परीक्षा के बाद पेपर लीक के नाम पर धोका दे दिया जाता है जिससे युवा बहुत आहात है युवा आब कांग्रेस को लाने का मन बना चुका है अब हमे आपको मिलकर भाजपा को भगा कर कांग्रेस को लाना है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया