उसहैत नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से लामबंद हुए सफाईकर्मी

बदायूँ जनमत । जनपद की उसहैत नगर पंचायत में अव्यवस्थाएं इतनी हावी होती जा रही हैं कि आज सफाईकर्मी तक लामबंद हो गए ।
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ का आरोप है कि ठेका और संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है । संघ के नगराध्यक्ष नरेन्द्र बाल्मीकि ने बताया कि ठेके पर लगे 16 और संविदा के 3 कर्मचारियों का पीछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है । वहीं पीएफ (भविष्य फंड) के नाम पर उनके वेतन से पैसे भी काटे गए हैं जिनका आज तक कोई हिसाब नहीं मिल सका है । इसको लेकर आज (वृहस्पतिवार) को संविदा और ठेके के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी । जिससे पंचायत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी