बिजली केबल खींचने एवं मीटर लगाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली

बदायूँ जनमत । थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदाैलिया में बिजली केबल ब मीटर लगाने के नाम पर प्राइवेट बिजली कर्मियों द्वारा हर कनेक्शन धारक से 100 - 100 रुपए लिए जा रहे हैं । जब इन लोगों से पूछा गया तो इन लोगों ने कहा की बिजली घर में हर शट डाउन लेने पर 1 से 50 50 रुपए लिए जाते हैं । इसकी जानकारी नदौलिया निवासी एक पत्रकार ने सदर विधायक प्रतिनिधि नन्द किशोर चौहान नंदू भइया को दी, जब नंदू भइया ने मामले की जानकारी जेई नयन पाल से ली गई तो जेई नयन पाल ने बताया की बिजली घर से कोई भी लाइनमैन पैसा नहीं ले रहा है कनेक्शन केबल डालने वालों से यह लोग बिजली विभाग को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं गांव में करीब तीन दर्जन लोगों से अवैध वसूली की गई है जबकि सरकार द्वारा बिजली कनेक्शन फ्री है। विधायक प्रतिनिधि ने अवैध वसूली की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ग्रामवासियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया । शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह,रामनाथ यादव, धन सिंह यादव, मुकेश यादव आदि लोग हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी